Independence Day GK Quiz: भारत इस साल आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। यह दिन हमें ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है। आजादी के इस अमृत महोत्सव को खास बनाने के लिए सरकार की ओर से हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है। साथ ही देशभर में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
कई बार देखा जाता है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में देश की आजादी से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। हालांकि, अच्छी तैयारी न होने के चलते अभ्यर्थी आसान सवालों के जवाब देने में भी चूक जाते हैं। ऐसे में यहां हम आपको स्वतंत्रता दिवस और आजादी से जुड़े कुछ रोचक सवाल और उनके जवाब बताएंगे।
प्रश्न 1: जलियांवाला बाग हत्याकांड किस तारीख को हुआ था?
उत्तर: 13 अप्रैल, 1919
प्रश्न 2: भारत और पाकिस्तान के बीच कौन सी रेखा है?
उत्तर: रैडक्लिफ़ रेखा, 17 अगस्त 1947 को भारत विभाजन के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा बनाई गई।
प्रश्न 3: ‘फ्रंटियर गांधी’ के नाम से किसे जाना जाता है?
उत्तर: खान अब्दुल गफ्फार खान
प्रश्न 4: “स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा” का नारा किसने दिया था?
उत्तर: बाल गंगाधर तिलक
प्रश्न 5: महात्मा गांधी ने किस आंदोलन के दौरान ‘करो या मरो’ का नारा दिया था?
उत्तर: भारत छोड़ो आंदोलन
प्रश्न 6: स्वतंत्रता दिवस पर भारत के प्रधान मंत्री तिरंगा झंडा कहां फहराते हैं?
उत्तर: लाल किला
प्रश्न 7: लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज पहली बार कब फहराया गया था?
उत्तर: 16 अगस्त 1947
प्रश्न 8: भारत के अलावा और कौन सा देश 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है?
उत्तर: दक्षिण कोरिया, साउथ कोरिया,बहरीन, कांगो और लिकटेंस्टीन
प्रश्न 9: कौन सी पार्टी भारत में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद सत्ता में आई थी?
उत्तर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
प्रश्न 10: अशोक चक्र में कितनी तीलियाँ हैं?
उत्तर: अशोक चक्र में 24 तीलियां होती हैं। यह तीलियां मनुष्य के 24 गुणों को दर्शाती हैं।
