HPBOSE.org, HP Board 10th Result 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी गई है। इस साल का पासिंग प्रतिशत 74.61 फीसदी रहा है जो कि पिछले 4 साल का सबसे कम है। नतीजों की घोषणा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। रिजल्ट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org, hpresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। स्टूडेंट्स यहां जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।
HP Board 10th Result 2024 Direct Link: Check Marks Here
बता दें कि इस साल हिमाचल प्रदेश कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित हुई थीं। 12वीं के एग्जाम भी इसी दौरान हुए थे। बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट तो जारी कर दिया है, लेकिन 10वीं के स्टूडेंट्स को परिणाम का इंतजार था। इस साल 10वीं की परीक्षा में कुल 90,000 छात्र शामिल हुए थे। उन सभी का इंतजार आज खत्म हो जाएगा।
HPBOSE 10th Result 2024 LIVE: Check Here
बता दें कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने पिछले सप्ताह ही 12वीं का रिजल्ट भी जारी किया था। 12वीं में कुल 73.76 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। 12वीं में भारती विद्यापीठ पब्लिक स्कूल की कामाक्षी शर्मा ने पूरे राज्य में टॉप किया था। उन्हें साइंस स्ट्रीम में 500 में से 494 मार्क्स मिले थे। उनका पासिंग प्रतिशत 98.90 प्रतिशत रहा था।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट से अगर कोई स्टूडेंट खुश नहीं है तो वह अपनी कॉपी की दोबारा जांच करा सकता है। इसके अलावा कम से कम दो सब्जेक्ट में फेल होने वाले स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्टूडेंट्स इसके लिए 22 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कॉपी की दोबारा जांच के लिए स्टूडेंट्स को अभी के रिजल्ट में कम से कम 20 प्रतिशत मार्क्स तो हासिल करने होंगे।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे के करीब जारी हो गया। इस बार परीक्षा परिणाम में 12,613 छात्र फेल हुए हैं। इतना ही नहीं इस साल का पासिंग प्रतिशत भी पिछले पांच साल का सबसे कम है।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। परिणाम का लिंक भी ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर एक्टिव कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- होम पेज पर Result सेक्शन में जाएं।
- उसके बाद सबसे उपर ही फ्लैश हो रहे 'MATRIC RESULT' लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें स्टूडेंट अपनी जानकारी दर्ज करें। सबमिट करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। भविष्य के संदर्भ के लिए आप इसका प्रिंट आउट निकालकर रख लें।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल कुल 10474 स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए सूचीबद्ध हुए हैं। ये वो छात्र हैं जो कम से कम दो पेपर में फेल हुए हैं। कंपार्टमेंट की परीक्षा का विवरण बहुत जल्द जारी किया जाएगा।
इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 44775 लड़कियों ने और 46847 लड़कों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। अब रिजल्ट के बाद उनके पासिंग प्रतिशत की बात करें तो 44559 लड़कियां पास हुई हैं जबकि 46571 लड़के पास हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। पूरे राज्य में ऋद्धिमा शर्मा ने 99.86 प्रतिशत मार्क्स के साथ टॉप किया है। ऋद्धिमा को 700 में से 699 मार्क्स मिले हैं। ऋतिका शर्मा ने 99.71 प्रतिशत मार्क्स के साथ दूसरे स्थान पर रही हैँ। शिवम शर्मा 99.57 प्रतिशत मार्क्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मार ली है। टॉप 10 रैंक में जो 92 स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं उसमें 72 लड़कियां हैं। टॉप रैंकिंग में भी लड़कियों का दबदबा है। नादौन, मीरपुर की सरकारी स्कूल की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है। जबकि कांगड़ा की कृतिका भवारना ने दूसरा और शिवम शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस साल कुल 74.61 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। पिछले साल यह पासिंग प्रतिशत 89.7 प्रतिशत था। पिछले साल के मुकाबले पासिंग प्रतिशत में करीब 15 प्रतिशत की गिरावट आई है।
2024 — 74.61%
2023 — 89.7%
2022 — 87.5%
2021 — 99.7%
2020 — 68.11%
2019 — 60.79%
2018 — 63.39%
2017 — 67.57%
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल कुल 74.61 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले 4-5 साल का सबसे खराब पासिंग प्रतिशत है।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बस कुछ ही देर में जारी होने वाला है। माना जा रहा है कि इस बार का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहेगा। 2023 में जिलेवार रिजल्ट में हमीरपुर सबसे टॉप पर था। हमीरपुर में 96.35 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। वहीं सबसे खराब प्रदर्शन सिरमौर का रहा था जहां 79.19 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने से पहले ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org डाउन हो गई है। 10:30 बजे जब बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी तो उसके बाद रिजल्ट का लिंक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को यह सलाह दी जाती है कि वह थोड़ा धैर्य रखें और आराम से परिणाम की जांच करें।
पिछले साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में इन पांच जिलों ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया था।
- हमीरपुर का ओवरऑल पासिंग प्रतिशत 96.35 फीसदी रहा था।
- कांगड़ा जिले का पासिंग प्रतिशत 94.36 फीसदी था।
- मंडी जिले में कुल 93.11 फीसदी बच्चे पास हुए थे।
- बिलासपुर जिले में कुल 92.77 फीसदी बच्चे पास हुए थे।
- ऊना का पासिंग प्रतिशत 90.08 फीसदी रहा था।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट अब से बस आधा घंटे बाद जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर एक्टिव हो जाएगा। वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए आपको एडमिट कार्ड की जरूरत पड़ेगी। उसमें दिए गए रोल नंबर के जरिए आप अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
हिमाचल प्रदेश में पिछले साल यानि कि 2023 में 10वीं का ओवरऑल पासिंग प्रतिशत 89.7 रहा था। 91440 स्टूडेंट्स ने पिछले साल 10वीं की परीक्षा दी थी। इस बार पासिंग प्रतिशत में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
पिछले साल यानि कि 2023 में हिमाचल प्रदेश 10वीं की परीक्षा दो फेज में आयोजित हुई थी। पहला चरण 15 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चला था। उसके बाद दूसरे चरण में 11 मार्च से 31 मार्च तक एग्जाम हुए थे। पिछले साल रिजल्ट भी दो फेज में आया था। पहले फेज का रिजल्ट 2 जनवरी को आया था जबकि दूसरे चरण की परीक्षा का रिजल्ट 25 मई को जारी हुआ था।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 10:30 बजे जारी करेगा। बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम जारी करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रिजल्ट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके बाद स्टूडेंट्स इन स्टेप्स को फॉलो कर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
- रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर 'HPBOSE Class 10th Result' के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- फिर अपना विवरण जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें। मैट्रिक परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाने के बाद आप उसका प्रिंट आउट लेकर रख लें।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड जब 10:30 बजे रिजल्ट जारी कर देगा तो उसके बाद ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org डाउन हो सकती है। ऐसे में स्टूडेंट्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है। रिजल्ट को चेक करने का उसके अलावा भी विकल्प है। बिना इंटरनेट के आप एसएमएस का तरीका परिणाम देखने के लिए अपना सकते हैं। इसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में मैसेज बॉक्स में जाएं।
- उसके बाद टाइप करें HP Exam Roll Number और उसे 56263 पर भेज दें।
- रिजल्ट जारी होने के बाद आपका स्कोरकार्ड आपके मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा।
पिछले साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में 89.7 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। 2023 में 91,440 छात्रों ने हिमाचल प्रदेश 10वीं बोर्ड परीक्षा दी। जिसमें से 81,732 छात्र पास हुए थे।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाने होंगे। जो स्टूडेंट इससे कम मार्क्स लाएगा वह उस विषय में फेल हो जाएगा। 2 से ज्यादा विषय में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को फेल ही करार दिया जाएगा। जबकि दो सब्जेक्ट में फेल होने पर आप कंपार्टमेंट की परीक्षा दे पाएंगे।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा राज्य के 2258 सेंटर्स पर 2 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित हुई थीं। इसी दौरान 12वीं के पेपर भी हुए थे। बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट पिछले हफ्ते ही जारी किया था। 12वीं के परीक्षा परिणाम में भारती विद्यापीठ पब्लिक स्कूल की कामाक्षी शर्मा ने पूरे राज्य में टॉप किया था।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओर से 10वीं क्लास का रिजल्ट आज सुबह 10:30 बजे जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष और जिला मजिस्ट्रेट हेमराज बैरवा की ओर से परिणाम की घोषणा की जाएगी। 90 हजार से अधिक स्टूडेंट्स को आज रिजल्ट का इंतजार है।