Hindi Diwas Speech 2025, Bhashan, Poem for Student and Teachers: राष्ट्रीय हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। इसी दिन साल 1949 संविधान सभा ने हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकृति दी थी। इस खास दिन को मनाने का उद्देश्य हिन्दी भाषा के महत्व और प्रसार को बढ़ावा देना है। हिन्दी दिवस हिन्दी साहित्य, संस्कृति और इतिहास को प्रोत्साहित करते हुए लोगों को हिन्दी भाषा के प्रति जागरूक करता है। ऐसे में लोग इस खास दिन को खूब उत्साह के साथ मनाते हैं।

हिन्दी दिवस के खास मौके पर स्कूल, कॉलेज समेत तमाम शिक्षण संस्थानों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसमें निबंध, भाषण आदि की प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। इन कार्यक्रमों में हिंदी भाषा की अहमियत को समझने और समझाने के लिए प्रभावशाली भाषण की जरूरत होती है। इन कार्यक्रमों में एक ऐसा भाषण दिया जाना चाहिए जिसके जरिए आप अपनी छाप छोड़ सकें।

इस लाइव ब्लॉग में आपको ऐसे ही भाषण के कुछ उदाहरण मिलेंगे। साथ ही बधाई संदेश कोट्स, शायरी और कविताओं के भी उदाहरण यहां आपको मिलेंगे।

Live Updates
10:06 (IST) 13 Sep 2025

Hindi Diwas Speech 2025 LIVE: हिंदी दिवस पर स्पीच कैसे लिखें

हिंदी ने साहित्य, काव्य, और कला के माध्यम से हमें विश्व स्तर पर गौरवान्वित किया है। प्रेमचंद की कहानियों से लेकर तुलसीदास के रामचरितमानस तक, हिंदी ने हमें नैतिकता, प्रेम और मानवता के मूल्यों से जोड़ा है। आज के आधुनिक युग में, जब अंग्रेजी और अन्य विदेशी भाषाएँ प्रभावी हो रही हैं, हमें हिंदी को और अधिक बढ़ावा देना होगा। यह हमारा दायित्व है कि हम अपनी भाषा को न केवल बोलचाल में, बल्कि शिक्षा, तकनीक, और रोजगार के क्षेत्र में भी मजबूत करें।

10:05 (IST) 13 Sep 2025

Hindi Diwas Speech 2025 LIVE: हिंदी दिवस पर भाषण कैसा दें?

आदरणीय अतिथियों, शिक्षकों, और मेरे प्यारे दोस्तों,

आज हम यहां राष्ट्रीय हिंदी दिवस के मौके पर इकट्ठा हुए हैं। 14 सितंबर का यह दिन हमारी मातृभाषा हिंदी के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकृति दी थी। यह दिन हमें हमारी भाषा की महत्वता और उसकी समृद्ध विरासत को याद करने का अवसर देता है। हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, इतिहास और पहचान का अभिन्न हिस्सा है। यह वह सेतु है, जो भारत की विविधता को एकता के सूत्र में पिरोता है।

07:17 (IST) 13 Sep 2025

Hindi Diwas Speech 2025 LIVE: भारत के अलावा कहां-कहां बोली जाती है हिंदी

भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में भी हिंदी बोली और समझी जाती है। नेपाल, मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, गुयाना, दक्षिण अफ्रीका, सिंगापुर और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे कई अन्य देशों में भी बोली जाती है।

07:16 (IST) 13 Sep 2025

Hindi Diwas Speech 2025 LIVE: स्कूलों में कैसे मनाया जाता है हिंदी दिवस?

हिंदी दिवस पर देशभर में स्कूल, कॉलेज, और सरकारी कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके साथ ही इस दिन पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है।

07:16 (IST) 13 Sep 2025

Hindi Diwas Speech 2025 LIVE: हिंदी दिवस के भाषण में इन तथ्यों का रखें ध्यान

– हिंदी दिवस (Hindi Diwas) हर साल 14 सितंबर को पूरे देश में मनाया जाता है।

– 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया था।

– 1953 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।