हरियाणा में चल रही बोर्ड परीक्षाओं में पेपर लीक के एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार को 12वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर लीक हुआ था तो वहीं शुक्रवार को नूंह जिले में 10वीं कक्षा का गणित विषय का पेपर लीक हो गया। इस मामले में दो परीक्षार्थियों और दो सुपरवाइजर समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया। इसमें तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है।

इन सेंटर्स पर लीक हुई परीक्षा

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को 12वीं का जो पेपर लीक हुआ था वो भी नूंह में ही हुआ था। इस मामले में पुलिस ने पलवल और नूंह से कुल 9 आरोपियों को गिफ्तार किया है। इनमें से 2 के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है। बता दें कि नूंह जिले में हरियाणा बोर्ड परीक्षाओं के पेपर लीक की यह दूसरी घटना है, जिससे शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं।

शुक्रवार को पुनहाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 10वीं कक्षा के गणित विषय का पेपर लीक हुआ जबकि गुरुवार को 12वीं अंग्रेजी का पेपर भी टपकन सेंटर से लीक हुआ था।

JAC Board Exam 2025: झारखंड बोर्ड इसी हफ्ते आयोजित करेगा 10वीं साइंस और हिंदी का पेपर, जानें तारीख

हरियाणा में परीक्षा के कैसे हैं इंतजाम?

बता दें कि हरियाणा में बोर्ड एग्जाम कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित कराए जा रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद भी पेपर लीक की घटनाओं ने चौंका दिया है। बोर्ड सचिव अजय चोपड़ा की माने तो परीक्षा केंद्रों पर 219 फ्लाइंग स्क्वायड की तैनाती की गई है, जिसमें STF और रैपिड एक्शन फोर्स भी शामिल हैं। साथ ही, अधिकतर केंद्रों पर CCTV निगरानी की व्यवस्था की गई है।

एग्जाम सेंटर्स पर छात्रों के वेरिफिकेशन के लिए उन्हें रंगीन एडमिट कार्ड A4 साइज में लाना अनिवार्य है। परीक्षा में पारदर्शिता के लिए इस बार प्रश्न पत्रों पर QR कोड, अल्फा न्यूमेरिक कोड और हिडन सिक्योरिटी फीचर्स शामिल किए गए हैं। ये फीचर्स पेपर लीक करने वालों को पकड़ने में काफी काम आएंगे।