दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) को इस बार महिला अध्यक्ष मिलने का अनुमान है। दरअसल, NSUI और लेफ्ट गठबंधन दोनों ने अध्यक्ष पद के लिए महिला उम्मीदवारों का चयन किया है। एक तरफ एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद के लिए जोसलीन नंदिता चौधरी को चुना है, तो वहीं AISA और SFI गठबंधन ने इस बार अंजलि को अपना प्रत्याशी बनाया है। एबीवीपी की बात करें तो उन्होंने आर्यन मान को डूसू अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है।
सभी संगठनों ने अपने-अपने प्रत्याशियों का ऐलान 11 सितंबर को ही कर दिया था। इस बार का चुनाव खास माना जा रहा है क्योंकि यदि महिला प्रत्याशी जीतती है, तो 2008 के बाद यह पहला अवसर होगा जब दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ को एक महिला अध्यक्ष मिलेगी।
प्रत्याशियों की सूची
एनएसयूआई (NSUI)
अध्यक्ष पद: जोसलीन नंदिता चौधरी
उपाध्यक्ष पद: राहुल झांशीला
सचिव पद: कबीर
संयुक्त सचिव पद: लव कुश भड़ाना
AISA–SFI गठबंधन
अध्यक्ष पद: अंजलि
उपाध्यक्ष पद: सोहन कुमार
सचिव पद: अभिनंदन
संयुक्त सचिव पद: अभिषेक कुमार
एबीवीपी (ABVP)
अध्यक्ष पद: आर्यन मान
उपाध्यक्ष पद: गोविंद तवर
सचिव पद: कुणाल चौधरी
संयुक्त सचिव पद: दीपिका झा
मतदान और नतीजे
जानकारी के अनुसार मतदान 18 सितंबर को होगा और अगले ही दिन 19 सितंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। लगभग 2.75 लाख छात्र इस चुनाव में हिस्सा लेंगे और मतदान करेंगे।
मतदान दो शिफ्ट में होगा
मॉर्निंग शिफ्ट: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
इवनिंग शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक