दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद वापसी करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार सीएम चेहरे की गुत्थी को भी सुलझा दिया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री के रूप में चुन लिया गया है। इसका अर्थ है कि रेखा गुप्ता अब दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। गुरुवार को रामलीला मैदान में उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा। रेखा गुप्ता के अलावा प्रवेश वर्मा का नाम सीएम की रेस में सबसे आगे था, लेकिन वह रेस में आगे निकल गईं।

रेखा गुप्ता कितनी पढ़ी-लिखी हैं?

मूल रूप से हरियाणा के जींद की रहने वाली रेखा गुप्ता शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक चुनी गई हैं। बात करें उनकी पढ़ाई लिखाई की तो रेखा गुप्ता ने वकालत की पढ़ाई की है। जींद में उनका जन्म हुआ। जब वह 2 साल की थीं तो उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था। ऐसे में उनकी शुरुआती शिक्षा भी दिल्ली में हुई। दिल्ली विश्वविद्यालय से उन्होंने LLB किया और कॉलेज के दिनों में वह ABVP से जुड़ गईं थीं। कॉलेज की राजनीति में वह सचिव भी रह चुकी हैं।

Rekha Gupta BJP Delhi: कौन हैं रेखा गुप्ता? होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम 

कैसे रेस में आगे निकल गईं रेखा गुप्ता?

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 27 साल बाद जीत दर्ज की। 11 फरवरी को घोषित हुए परिणामों में बीजेपी ने 70 में से 48 सीटें जीती थीं। दिल्ली में बीजेपी ने बिना सीएम चेहरे के चुनाव लड़ा था। चुनाव जीतने के बाद से ही सीएम चेहरे को लेकर लगातार मंथन चल रहा था, जिसे बुधवार को विधायक दल की बैठक में सुलझा लिया गया।

शुरुआत से प्रवेश वर्मा का नाम सबसे आगे था, लेकिन रेखा गुप्ता के नाम की सिफारिश संघ की ओर से की गई जिसके बाद विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सर्वसम्मति बनी। वहीं प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम चुने गए।

रेखा गुप्ता का सियासी सफर

बता दें कि रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनी हैं। उन्होंने शालीमार बाग से चुनाव लड़ा था। उन्होंने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को मात दी थी। रेखा गुप्ता कॉलेज के दिनों से ही राजनीति में एक्टिव हो गईं थीं। वह ABVP से जुड़ीं और छात्रसंघ चुनाव भी लड़ीं। इसके अलावा वह महिला मोर्चा में भी अहम पद पर रहीं। इसके अलावा रेखा गुप्ता तीन बार निगम पार्षद रहीं। साथ ही SDMC की मेयर भी रहीं।