सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) बहुत जल्द बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा (Bihar Police Constable Recruitment 2024 written examination) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का परिणाम जारी करने वाला है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, ये रिजल्ट 8 से 12 नवंबर के बीच जारी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी नतीजों की तारीख को जारी नहीं किया गया है।

Bihar Police Constable Cut-Off 2024: Check Here

बिहार कांस्टेबल रिजल्ट 2024 (Bihar Constable Result 2024) जारी होने के बाद उम्मीदवार इस सरकारी रिजल्ट 2024 (Sarkari Result 2024) को सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर csbc.bihar.gov.in पर जाकर देख सकेंगे। इस सरकारी नौकरी 2024 (Sarkari Naukri 2024) की भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार इस लाइव ब्लॉग के जरिए जानें रिजल्ट से लेकर भर्ती प्रक्रिया तक हर नई जानकारी की लेटेस्ट अपडेट।

Live Updates
18:07 (IST) 10 Nov 2024
Bihar Police Constable Result 2024 LIVE: कुल इतनी रिक्तियों के लिए आयोजित हुई थी परीक्षा

बता दें कि बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा कांस्टेबल पदों की 21391 रिक्तियों के लिए आयोजित हुई थी। इसमें योग्य और पात्र उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। परीक्षा का आयोजन केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC) के द्वारा किया गया था।

17:33 (IST) 10 Nov 2024
Bihar Police Constable Result 2024 LIVE: परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित थी ये चीजें

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 शुरू होने के समय से डेढ़ घंटे पहले यानी सुबह 10:30 बजे अभ्यर्थियों को परीक्षा स्थल पर प्रवेश की अनुमति दी गई। ओएमआर शीट सील होने के बाद उन्हें बाहर निकलने की अनुमति दी गई। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, वाईफाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर और घड़ियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया था।

16:34 (IST) 10 Nov 2024
Bihar Police Constable Result 2024 LIVE: इन तारीखों में आयोजित हुई थी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा इसी साल अगस्त में आयोजित हुई थी। 7 अगस्त से शुरू हुई परीक्षा 28 अगस्त तक चली थी। इस दौरान पेपर 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त तक हुए थे। 15 जुलाई को परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हुए थे।

15:58 (IST) 10 Nov 2024
Bihar Police Constable Result 2024 LIVE: रिजल्ट जारी होने की 13 नवंबर डेडलाइन!

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि इस परीक्षा का परिणाम 13 नवंबर तक जारी हो जाने की उम्मीद है। हालांकि CSBC की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें सटीक अपडेट मिल सके।

15:13 (IST) 10 Nov 2024
Bihar Police Constable Result 2024 LIVE: इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट

केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा 2024 के परिणाम जारी करने को लेकर पूरी तैयारी कर ली हैं। रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। एकबार परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.csbc.bih.nic.in से ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

12:43 (IST) 10 Nov 2024
Bihar Police Constable Result 2024 LIVE: 9.63 लाख बच्चों का इंतजार होगा खत्म

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम आज जारी होने की संभावना है। इस परीक्षा में कुल 9,63,563 उम्मीदवार शामिल हुए थे। उन सभी को रिजल्ट का इंतजार है। परिणाम आने के बाद कैंडिडेट आगे फिजिकल टेस्ट की तैयारी करेंगे।

12:30 (IST) 9 Nov 2024
Bihar Police Constable Result 2024 LIVE: आज जारी हो सकता है रिजल्ट

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम आज जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख 8 से 12 नवंबर के बीच बताई जा रही है। ऐसे में परिणाम आज आने की संभावना है।

18:09 (IST) 8 Nov 2024
Bihar Police Constable Result 2024 LIVE: चयन प्रक्रिया क्या है ?

बिहार कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया के मुख्य रूप से चार चरण हैं, जिनकी डिटेल इस प्रकार है।

1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT)

2. शारीरिक मानक परीक्षण (PST) / शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)

3. दस्तावेज़ सत्यापन

4. चिकित्सा परीक्षा

17:54 (IST) 8 Nov 2024
Bihar Police Constable Result 2024 LIVE: कौन करता है परीक्षा का आयोजन

बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) द्वारा किया जाता है।

17:07 (IST) 8 Nov 2024
Bihar Police Constable Result 2024 LIVE: कहां मिलेगा रिजल्ट का पीडीएफ

शारीरिक परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची के साथ बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 पीडीएफ नई आधिकारिक सीएसबीसी वेबसाइट पर जारी किया जाएगा

16:32 (IST) 8 Nov 2024
Bihar Police Constable Result 2024 LIVE: कैसे तैयार होगा रिजल्ट

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा में उम्मीदवार के प्रदर्शन और कट ऑफ अंकों के आधार पर कुल रिक्तियों की संख्या के कुल 5 गुना उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST) / शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए योग्य घोषित किया जाएगा।

15:41 (IST) 8 Nov 2024
Bihar Police Constable Result 2024 LIVE: कैसे तैयार होगा रिजल्ट

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा में उम्मीदवार के प्रदर्शन और कट ऑफ अंकों के आधार पर कुल रिक्तियों की संख्या के कुल 5 गुना उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST) / शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए योग्य घोषित किया जाएगा।

14:53 (IST) 8 Nov 2024
Bihar Police Constable Result 2024 LIVE: कितने उम्मीदवारों ने दी परीक्षा ?

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पंजीकरण करने वाले 17,87, 720 उम्मीदवारों में से 9,63,563 उम्मीदवार इस सरकारी परीक्षा में शामिल हुए थे।

14:19 (IST) 8 Nov 2024
Bihar Police Constable Result 2024 LIVE: इतने उम्मीदवारों ने किया था आवेदन

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 के लिए कुल 17,87, 720 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

13:28 (IST) 8 Nov 2024
Bihar Police Constable Result 2024 LIVE: कितनी है रिक्तियां ?

बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा कांस्टेबल पदों की 21391 रिक्तियों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC) द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी।

12:51 (IST) 8 Nov 2024
Bihar Police Constable Result 2024 LIVE: परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित थी ये चीजें

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 शुरू होने के समय से डेढ़ घंटे पहले यानी सुबह 10:30 बजे अभ्यर्थियों को परीक्षा स्थल पर प्रवेश की अनुमति दी गई। ओएमआर शीट सील होने के बाद उन्हें बाहर निकलने की अनुमति दी गई। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, वाईफाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर और घड़ियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया था।

12:05 (IST) 8 Nov 2024
Bihar Police Constable Result 2024 LIVE: परीक्षा का मोड क्या था ?

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए लिखित परीक्षा को पेन और पेपर मोड में आयोजित किया गया था।

11:34 (IST) 8 Nov 2024
Bihar Police Constable Result 2024 LIVE: कहां आयोजित हुई थी परीक्षा ?

बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा राज्य के 38 जिलों में 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को आयोजित की गई थी।

10:09 (IST) 8 Nov 2024
Bihar Police Constable Result 2024 LIVE: बिहार पुलिस कांस्टेबल की लेटेस्ट अपडेट

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा का परिणाम नवंबर के दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है, जिसकी संभावित तारीखें 8 से 12 नवंबर हैं। हालांकि, अभी तक सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल नतीजों की आधिकारिक तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है।