COVID-19 Vaccine Updates Google Doodle: कोरोना वायरस दुनिया भर के लोगों को प्रभावित कर रहा है, Google का आज का डूडल लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहा है। आज के डूडल में गूगल ने टीके के महत्व के बारे में बताया है। साथ ही गूगल ने कोरोना वायरस को कैसे रोका जा सकता है इस बारे में भी बताया है। आज जब आप गूगल खोलेंगे तो आपको गूगल एक नए तरीके का दिखेगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपको एक नए पेज पर ले जाएगे जहां पर COVID-19 Vaccine Updates की वेरीफाइड जानकारी समेत उससे जुड़ी जानकारी और खबरे मिलेंगी।

भारत ने लगातार नौ दिनों तक 3 लाख से अधिक नए संक्रमित मिले हैं, शुक्रवार को 3.86 लाख नए संक्रमित मिले। एक दिन की स्पाइक के बाद कुल मौतों की संख्या बढ़कर 2,08,330 हो गई है। आज से भारत में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने की शुरूआत हो रही है। इसके लिए सरकार ने कई माध्यमें के जरिए लोगों को रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा दी थी। उत्तर प्रदेश में, यह अभियान 1 मई को शुरू होगा, जो कुल 75 जिलों में से सात में होगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि ड्राइव केवल लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और बरेली में शुरू में होगी।

Live Blog

COVID-19 Vaccine Updates Google Doodle:

13:28 (IST)01 May 2021
COVID-19 Vaccine Updates Google Doodle: भारत सरकार ने की थी घोषणा

19 अप्रैल को केंद्र द्वारा देश में कोरोन वायरस वायरस टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए घोषणा की गई थी और 1 मई से टीकाकरण करवाने के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग पंजीकरण करा सकते हैं।

12:55 (IST)01 May 2021
COVID-19 Vaccine Updates Google Doodle: गूगल देगा यह जरूरी जानकारी

अगर आप गूगल पर 'covid vaccine near me' सर्च करते हैं तो गूगल आपको पास का कोई कोविड वैक्सीन सेंटर दिखाएगा। साथ ही गूगल आपको कोरोना गाइडलाइन के बारे में भी जानकारी देगा। 

12:23 (IST)01 May 2021
COVID-19 Vaccine Updates Google Doodle: दिल्ली को मिल सकते हैं इतने डोज

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में रविवार तक लगभग 3 लाख कोविशल्ड डोज प्राप्त होने की संभावना है। केजरीवाल ने कहा, "दोनों वैक्सीन निर्माता (सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक) हमें 67 लाख डोज देंगे।"

11:56 (IST)01 May 2021
COVID-19 Vaccine Updates Google Doodle: दिल्ली के मुख्यमंत्री ने की यह अपील

शुक्रवार को, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक टेलीविज़न प्रेस ब्रीफिंग में कहा, "कल टीके के लिए कतार मत लगाओ। जैसे ही टीके आएंगे हम आपको बता देंगे, फिर आप टीके के लिए आ सकते हैं। हम आपसे अगले कुछ दिनों में टीका केंद्रों पर भीड़ नहीं लगाने की अपील करते हैं। "

11:33 (IST)01 May 2021
COVID-19 Vaccine Updates Google Doodle: दिल्ली में कुछ निजी केंद्रो पर लगेंगे टीके

दिल्ली में कुछ निजी केंद्र आज से कोरोना वायरस वैक्सीन रोल-आउट शुरू कर सकते हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा, 18-44 आयु वर्ग के लोगों से कोविड डोज के लिए वैक्सीन केंद्रों के बाहर कतार नहीं लगाने का आग्रह किया।

11:05 (IST)01 May 2021
COVID-19 Vaccine Updates Google Doodle: भारत में अब तक हो चुकी हैं इतनी मौतें

वैश्विक रूप से, संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा कुल मौतों की सबसे अधिक संख्या दर्ज की गई है, जहां 576,000 से अधिक लोगों ने बीमारी के कारण दम तोड़ दिया है। भारत में शनिवार सुबह तक कुल मृत्यु संख्या 208,330 थी।

10:42 (IST)01 May 2021
COVID-19 Vaccine Updates Google Doodle: कोरोना की दूसरी लहर से लड़ रहा है भारत

वर्तमान में, भारत पिछले 3 सप्ताह में प्रतिदिन 3 लाख से अधिक नए मामलों और 3,000 से अधिक मौतों के साथ सबसे अधिक प्रभावित देश है, क्योंकि देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर से लड़ता है।

10:21 (IST)01 May 2021
COVID-19 Vaccine Updates Google Doodle: गूगल ने दी है यह जानकारी

Google डूडल ने निकटतम वैक्सीन साइट को खोजने के लिए संसाधनों के बारे मे जानकारी दी है और कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लोग क्या कदम उठा सकते हैं इसकी भी जानकारी दी है।

09:53 (IST)01 May 2021
COVID-19 Vaccine Updates Google Doodle: गुजरात के इतने जिलों में शुरू होगा टीकाकरण

गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने घोषणा की टीकाकरण 33 जिलों में से 10 में शुरू होगा, जिनमें कोरोना के मामले ज्यादा है।

09:30 (IST)01 May 2021
COVID-19 Vaccine Updates Google Doodle: राजस्थान के इतने जिलों में लगेगी वैक्सीन

राजस्थान 33 में से केवल तीन जिलों - अजमेर, जयपुर और जोधपुर में ही इस अभियान को शुरू करेगा।

09:07 (IST)01 May 2021
COVID-19 Vaccine Updates Google Doodle: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में लगेगी वैक्सीन

उत्तर प्रदेश में, यह अभियान 1 मई को शुरू होगा, जो कुल 75 जिलों में से सात में होगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि ड्राइव केवल लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और बरेली में शुरू में होगी।

08:57 (IST)01 May 2021
COVID-19 Vaccine Updates Google Doodle: यदि कर रहे हो अस्वस्थ महसूस

यदि आप अस्वस्थ महसूस करते हैं तो घर पर रहें और यदि आपको बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई है, तो डॉक्टर से सलाह लें।