तमिलनाडु, कर्नाटक समेत कई राज्यों के बोर्ड रिजल्ट के बाद, काउंसिल फॉर हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE) ओडिशा CHSE plus 2 2020 रिजल्‍ट आज जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने आज 12 अगस्त को साइंस के रिजल्ट जारी कर दिए हैं इसके बाद 15 अगस्त तक आर्ट्स और कॉमर्स के परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे। इस साल जिन छात्रों ने 12वीं क्लास के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था वे ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर अपनी ऑनलाइन मार्कशीट चेक कर सकते हैं। ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड पर लिखे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्मतिथि या पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने एक ट्वीट में कहा कि, “+2 साइंस रिजल्ट 12 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे घोषित होगा। जिसका इंतजार लगभग एक लाख छात्रों को था।

बता दें कि सीएचएसई ओडिशा कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2020 शुरू में 6 से 28 मार्च तक आयोजित होने वाली थी, हालांकि, 23 मार्च के बाद होने वाली परीक्षाएं बाद की तारीख में आयोजित की जानी थी। लेकिन देशभर में कोरोनोवायरस के चलते सरकार ने सभी लंबित परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया था। अब बोर्ड CBSE की तरह ही, स्पेशल मूल्यांक योजना यानी बेस्ट ऑफ थ्री के आधार पर मार्क्स दिए गए हैं। मूल्यांकन योजना के अनुसार, अगर कोई छात्र तीन से अधिक पेपरों में उपस्थित हुआ है, तो उसके एवरेज मार्क्स की गणना तीन विषयों में मिले सबसे अच्छे नंबरों के आधार पर की जाएगी। जबकि, अगर कोई छात्र केवल तीन विषयों में उपस्थित हुआ है, तो औसत अंकों की गणना दो सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले पेपरों के आधार पर की जाएगी।

CHSE Odisha 12th +2 Science Result 2020 Live: Check update

Live Blog

 

12:46 (IST)12 Aug 2020
Odisha 12th +2 Science Result 2020: पिछले साल से कम रहा रिजल्‍ट

ओडिशा बोर्ड 12वीं के साइंस स्‍ट्रीम के रिजल्‍ट जारी कर दिए गए हैं। कुल 70.21% उम्‍मीदवारों ने परीक्षा पास की है। पिछले वर्ष रिजल्‍ट 72% रहा था। रिजल्‍ट पिछली बार से थोड़ा कम रहा है।

12:27 (IST)12 Aug 2020
Chseodisha.nic.in, Odisha 12th +2 Science Result 2020: रिजल्‍ट जारी, फौरन देखें आधिकारिक वेबसाइट

ओडिशा बोर्ड ने 12वीं के साइंस स्ट्रीम के रिजल्‍ट जारी कर दिए हैं। 70.21% छात्र परीक्षा में पास हुए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्‍मीदवार फौरन बताई गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्‍ट चेक करें।

12:09 (IST)12 Aug 2020
Odisha 12th +2 Science Result 2020: किस समय जारी किया जाएगा रिजल्‍ट

परीक्षा में शामिल हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर विजिट कर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे। रिजल्‍ट चेक करने का लिंक होमपेज पर 12:30 बजे के बाद लाइव कर दिया जाएगा।