CHSE Odisha 10th and +2 result 2024 at chseodish.nic.in: ओडिशा, उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, कटक ने 10वीं के बाद 12वीं का भी रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने इस साल बोर्ड की परीक्षा दी थी वह orissaresults.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। इससे पहले बोर्ड ने 26 मई 2024, रविवार को पहले अचानक 10वीं का परिणाम जारी करके सभी को चौंका दिया। उसके बाद बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया। जिन स्टूडेंट्स ने ओडिशा बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी वह chseodisha.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
परिणाम जारी होने के बाद ओडिशा बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट chseodish.nic.in और orissaresults.nic.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। ओडिशा बोर्ड ने 12वीं के परिणाम की तारीख और समय की घोषणा करते हुए कहा था कि वे इस बार आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस और वोकेशनल स्ट्रीम के परिणाम एक ही दिन घोषित कर रहे हैं। परिणाम छात्रों को उनके एचएस स्कूल ई-स्पेस और डिजिलॉकर से भी उपलब्ध होंगे। इस वर्ष 16 फरवरी से 20 मार्च के बीच आयोजित कक्षा 12 की परीक्षाओं में कला, विज्ञान और वाणिज्य के 3,84,597 छात्र उपस्थित हुए।
ओडिशा बोर्ड 12वीं के परिणाम जारी होने के बाद जो छात्र, सीएचएसई ओडिशा कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण करने में असफल रहेंगे, वे ओडिशा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 में उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र यहां जानें ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 की सबसे सटीक और तेज LIVE UPDATE
ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल साइंस स्ट्रीम का पासिंग प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा। साइंस स्ट्रीम में 86.93 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं कॉमर्स में 82.27 फीसदी बच्चे पास हुए हैं और आर्ट्स में 80.95 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अब स्टूडेंट्स रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। असफल विद्यार्थी 29 मई से 12 जून तक रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन 12 जून से शुरू होगा। वह प्रक्रिया भी ऑनलाइन ही होगी।
इस साल ओडिशा बोर्ड 10वीं में कुल 96.07 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। खुर्दा जिले का पासिंग प्रतिशत सबसे ज्यादा है। इस जिले में 97.98 फीसदी स्टूडेंट्स पास हो गए हैं। एक नजर सभी जिलों के पासिंग प्रतिशत पर।
कटक: 97.58 प्रतिशत
जगतसिंहपुर: 97.6 प्रतिशत
केंद्रपाड़ा: 95.77 प्रतिशत
जाजपुर: 95.92 प्रतिशत
अंगुल: 96.63 प्रतिशत
ढेंकनाल: 95.12 प्रतिशत
पुरी: 96.76 प्रतिशत
खुर्दा: 97.98 फीसदी
नयागढ़: 96.23 प्रतिशत
बालासोर: 96.1 फीसदी
भद्रक: 96.73 प्रतिशत
क्योंझर: 94.8 प्रतिशत
मयूरभंज: 95.7 फीसदी
गजपति: 97.08 प्रतिशत
गंजम: 97.06 प्रतिशत
बौध: 95.49 प्रतिशत
कंधमाल: 96.6 प्रतिशत
कालाहांडी: 95.86 प्रतिशत
नुआपाड़ा: 93.91 प्रतिशत
बैरागढ़: 97.64 प्रतिशत
संबलपुर: 96.73 प्रतिशत
देवगढ़: 96.71 फीसदी
झारसुगुड़ा: 97.28 फीसदी
बोलांगीर: 94.39 प्रतिशत
सुबरनपुर: 97.11 प्रतिशत
सुंदरगढ़: 97.24 प्रतिशत
कोरापुट: 94.82 प्रतिशत
मलकानगिरी: 95.04 प्रतिशत
नबरंगपुर: 94.88 प्रतिशत
रायगड़ा: 96.16 प्रतिशत
ओडिशा बोर्ड ने 10वीं के परीक्षा परिणाम के बाद 12वीं का भी रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने रविवार को पहले 10वीं का रिजल्ट जारी किया। उसके बाद +2 का परिणाम भी घोषित कर दिया था। जिन स्टूडेंट्स ने 12वीं की परीक्षा दी थी वह orissaresults.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
ओडिशा बोर्ड की ओर से 12वीं के परीक्षा परिणाम भी आज ही जारी किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, बोर्ड के अधिकारी आज शाम को 4:30 बजे साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी करेंगे। जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी वह बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स एसएमएस का तरीका भी अपना सकते हैं। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
– सबसे पहले अपने मोबाइल फोन के SMS बॉक्स में जाएं।
– वहां कक्षा 10वीं के छात्र परिणाम के लिए टाइप करें OR10 (स्पेस) रोल नंबर।
– अब इसें 5676750 पर भेज दें।
ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड ने सप्लीमेंट्री एग्जाम का भी शेड्यूल जारी कर दिया है। सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म 10 जून से भरना शुरू होगा।
ओडिशा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल 5,41,061 छात्र उपस्थित हुए थे। उसमें से 5,30,153 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास कर ली है। इस साल 96.07 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। लड़कों का पासिंग प्रतिशत 95.39 फीसदी रहा जबकि लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 96.73 फीसदी रहा।
इस साल ओडिशा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में मामूली सी बढ़ोतरी हुई है। 2023 में 10वीं कक्षा में 96.04 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। वहीं इस साल का पासिंग प्रतिशत 96.07 फीसदी है।
ओडिशा बोर्ड ने 12वीं आर्ट्स के रिजल्ट से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी कर सभी को चौंका दिया है। आज 12वीं आर्ट्स के परिणाम जारी होने थे, लेकिन बोर्ड ने अचानक 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक 11:30 बजे एक्टिव होगा तो वहीं स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का विकल्प 4 बजे से मिल जाएगा।
ओडिशा बोर्ड ने 10वीं कक्षा मैट्रिक का परीक्षा परिणाम पहले जारी कर दिया है। पहले माना यह जा रहा था कि 12वीं का रिजल्ट पहले जारी होगा, लेकिन बोर्ड की ओर से 10वीं का परिणाम जारी किया गया है। इस साल 10वीं का ओवरऑल पासिंग प्रतिशत 96.07 फीसदी रहा। जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी वह bseodisha.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हालांकि रिजल्ट का लिंक 11:30 बजे एक्टिव होगा।
बीएसई ओडिशा 10वीं परिणाम 2024 लाइव अपडेट: वेबसाइटें नहीं खुलती हैं तो स्कोर कार्ड कैसे प्राप्त करें? आधिकारिक वेबसाइटें क्रैश हो जाती हैं, तो छात्र 5676750 पर एसएमएस भेजकर भी अपना स्कोर देख सकेंगे।
ओडिशा बोर्ड 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने में असफल होने वाले छात्र पूरक परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। इससे छात्रों को दूसरा मौका मिलेगा, अगर छात्र पूरक परीक्षा पास कर लेते हैं तो उन्हें पास माना जाएगा।
ओडिशा बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी होने के बाद ओडिशा बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट chseodish.nic.in और orissaresults.nic.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
स्टेप 1. डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या अपने स्मार्टफोन में डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें।
स्टेप 2. वेबसाइट के होम पेज पर जाकर आप साइनअप पर क्लिक करें और अपना आधार कार्ड का नाम, कैटेगरी, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, आधार नंबर और छह अंकों का पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 3. अब अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
स्टेप 4. इसके बाद ‘शिक्षा’ श्रेणी के अंतर्गत, बीएसई ओडिशा का विकल्प चुनें।
स्टेप 5. बीएसई ओडिशा का विकल्प चुनने के बाद 10वीं परिणाम 2024 श्रेणी चुनें।
स्टेप 6. अब अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें और फिर बीएसई ओडिशा 10वीं परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
ओडिशा बीएसई कक्षा 10 परिणाम 2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
मुखपृष्ठ पर हाइलाइट किए गए “ओडिशा 10वीं परिणाम 2024” लिंक को सेलेक्ट करें।
परिणाम पोर्टल पर अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
क्रेडेंशियल सबमिट करने के बाद, ओडिशा 10वीं का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इसकी समीक्षा करें, सुनिश्चित करें कि सभी जानकारी सही है, और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
बाद में संदर्भ के लिए बीएसई ओडिशा 10वीं परिणाम 2024 की एक प्रति प्रिंट करें।
ओडिशा बोर्ड 10वीं के नतीजे कल जारी कर दिए जाएंगे। परिणाम देखने के लिए छात्रों के पास रोल नंबर होना जरूरी है। छात्र एडमिड कार्ड अपने पास रख लें। जिन छात्रों को एडमिड कार्ड गुम हो गया है, वे अपने स्कूल से संपर्क कर सकते हैं।
बोर्ड के मुताबिक, 10वीं कक्षा का रिजल्ट सबसे पहले सुबह 10:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा। बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने का लिंक सुबह 11:30 बजे लाइव कर दिया जाएगा। स्कूलों के प्रमुख भी अपने स्कूल के यूजर आईडी और पासवर्ड से कक्षा 10वीं को सुबह 12:30 बजे से डाउनलोड और जांच सकेंगे।
बीएसई ओडिशा परिणाम 2024: आधिकारिक घोषणा के अनुसार, बीएसई ओडिशा बोर्ड 26 मई को सुबह 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित करेगा। जैसे ही परिणाम घोषित होगा, छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट – bseodish.ac.in से देख सकेंगे।
आधिकारिक वेबसाइट chseodish.nic.in और orissaresults.nic.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
सीएचसीई ओडिशा बोर्ड 12वीं परिणाम 2024: ओडिशा बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को स्कोरकार्ड पर यह जानकारी मिलेगी।
परीक्षा रोल नंबर
जन्म की तारीख
योग्यता स्थिति
विषयों
उम्मीदवार का नाम
विषयवार अंक प्राप्त किये गये
कुल अंक
स्कूल का नाम
सीएचसीई ओडिशा बोर्ड 12वीं परिणाम 2024: पिछले साल के पैटर्न को ध्यान में रखें तो इस साल भी ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, बीएसई ओडिशा कक्षा 12वीं के टॉपर्स 2024 की सूची जारी नहीं करेगा। हालांकि इस साल के रिजल्ट को लेकर बोर्ड ने अभी कोई जानकारी साझा नहीं की है।
सीएचसीई ओडिशा बोर्ड 12वीं परिणाम 2024: ओडिशा बोर्ड 12वीं परिणाम 2023 की मुख्य बातें इस प्रकार हैं।
ओवरऑल पासिंग पर्संटेज: 97.99 प्रतिशत
लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 95.5%
लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 97.07%
स्टेप 1. डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या अपने स्मार्टफोन में डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें।
स्टेप 2. वेबसाइट के होम पेज पर जाकर आप साइनअप पर क्लिक करें और अपना आधार कार्ड का नाम, कैटेगरी, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, आधार नंबर और छह अंकों का पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 3. अब अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
स्टेप 4. इसके बाद ‘शिक्षा’ श्रेणी के अंतर्गत, बीएसई ओडिशा का विकल्प चुनें।
स्टेप 5. बीएसई ओडिशा का विकल्प चुनने के बाद 10वीं परिणाम 2024 श्रेणी चुनें।
स्टेप 6. अब अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें और फिर बीएसई ओडिशा 10वीं परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
बिना इंटरनेट सिर्फ एसएमएस के जरिए ओडिशा बोर्ड 12वीं का परिणाम जानने के लिए नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करें।
स्टेप 1. अपने मोबाइल के मैसेज ऐप को खोलिए।
स्टेप 2. न्यू मैसेज टाइप कीजिए OR12 स्पेस देकर अपना रोल नंबर अंकों में लिखें।
स्टेप 3. इस मैसेज को 5676750 पर सेंड कर दें।
स्टेप 4. कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट मोबाइल के इनबॉक्स में होगा।
ओडिशा बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र यहां बताई गई प्रक्रिया के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं।
स्टेप 1. ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- chseodish.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर ओडिशा सीएचएसई परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब ओडिशा सीएचएसई परिणाम 2024 विंडो स्क्रीन पर खुल जाएगी।
स्टेप 4. अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 5. अब रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसकी जांच करने के बाद आप डाउनलोड कर सकते हैं इसका प्रिंट निकाल सकते हैं।
सीएचसीई ओडिशा बोर्ड 12वीं परिणाम 2024: ओडिशा बोर्ड इस वर्ष कक्षा 12वीं की तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के नतीजों को एक ही दिन एक ही समय में जारी करेगा। इस दौरान ओवरऑल टॉपर्स के अलावा तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स की घोषणा भी की जाएगी।
सीएचसीई ओडिशा बोर्ड 12वीं परिणाम 2024: ओडिशा बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम 26 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किए जाएंगे और परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइटों chseodish.nic.in andorissaresults.nic.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।