CGBSE 12th Result, Chhattisgarh Board Result 2025 LIVE: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर ने आज हाई स्कूल (10वीं) परिणाम 2025 और हायर सेकेण्डरी (12वीं) परिणाम 2025 जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की। जिन बच्चों ने इस साल बोर्ड एग्जाम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in के अलावा cg.results.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक करें। CG Board 12th Result 2025: Check Direct Link
CG Board 10th 12th Board Result 2025: Live Updates
इस साल CGBSE 12वीं में कुल 81.87 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। वहीं 10वीं हाई स्कूल का कुल पास प्रतिशत 76.53% रहा। इस साल 10वीं और 12वीं में कुल मिलाकर 5,68,791 छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। 12वीं में इस साल कांकेर जिले के रहने वाले अखिल सेन ने टॉप किया है। अखिले सेन के कुल 98.20 प्रतिशत मार्क्स आए हैं।
छत्तीसगढ़ 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस साल कांकेर जिले के अखिल सेन ने टॉप किया है। इसके अलावा अन्य टॉपर्स ये हैं।
2- श्रुति मंगतानी, 500/487 यानी 97.40%
3- वैशाली शाहू, 500/486 यानी 97.20%
4- हिमेश कुमार, लिभी 500/485 यानी 97.00%
5- निशा इक्का, 500/484 यानी 96.80%
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। राज्य सरकार ने टॉपर्स के लिए प्राइज मनी का ऐलान किया है। राज्य सरकार की ओर से 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को 1 लाख रुपए की राशि दी जाएगी जबकि 75 फीसदी या उससे ज्यादा नंबर लाने वाले स्टूडेंट्स को 5000 रुपए का ईनाम मिलेगा।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में इस साल कुल 248626 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे जिसमें से 101184 छात्र और 137442 छात्राएं थीं। CGBSE 12वीं में कुल पास प्रतिशत 81.87 प्रतिशत रहा है।
इस साल हाई स्कूल में कुल 3,23,094 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 2,45,913 छात्र उत्तीर्ण हुए, जिसके परिणामस्वरूप कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 76.53% रहा।
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम जारी हो चुका है और सामने आए आंकड़ों के अनुसार, इशिका बाला 595 अंक (99.17 प्रतिशत) और नमन कुमार कुंटिया 595 अंक (99.17 प्रतिशत) ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट जारी हो चुका है। छात्र छात्राएं अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cg.results.nic.in पर रिजल्ट का लिंक भी एक्टिव हो चुका है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ कारणों से देरी हो रही है। पिछले साल 12वीं में 83.72 फीसदी लड़कियां और 76.91 फीसदी लड़के पास हुए थे।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कुछ ही क्षणों में जारी होने वाला है। जिन स्टूडेंट्स ने इस साल परीक्षा दी है वह इन तीन तरीकों से परिणाम देख सकते हैं।
1. आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in 2025 और results.cg.nic.in
2. एसएमएस के माध्यम से
3. डिजिलॉकर वेबसाइट और ऐप पर
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने से पहले ही बोर्ड की तीनों वेबसाइट डाउन है। ऐसे में स्टूडेंट्स जनसत्ता.कॉम के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें। यहां हर अपडेट आप तक पहुंचेगी।
पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में टॉप 5 में 4 लड़कियां थी जबकि सिर्फ एक लड़का था। महक अग्रवाल ने टॉप किया था।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षा में पिछले साल यानी 2024 में महक अग्रवाल ने टॉप किया था। महक को कुल 500 में से 487 मार्क्स मिले थे। उनका प्रतिशत 97.40 फीसदी था।
सीएम विष्णु देव साय की प्रेस कॉन्फ्रेंस सचिवालय कार्यालय, 5वीं मंजिल, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर में आयोजित की जाएगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री के साथ-साथ बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा करेंगे।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम तक पहुंच सकते हैं।
स्टूडेंट्स को सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर विजिट करना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर ही रिजल्ट से जुड़ा एक लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।
अब एक नई वेबसाइट ओपन होगी वहां पर अपने क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।
अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी होने के बाद इन तीन वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
cg.nic.in
cgbse.nic.in
results.cg.nic.in
बता दें कि पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एकसाथ जारी हुआ था। परिणाम की घोषणा 9 मई को हुई थी।
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। इस साल जिन स्टूडेंट्स 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी वह रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कीजिए।
2024 में छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 23 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। पिछले साल कक्षा 12वीं में 87.04 प्रतिशत पासिंग प्रतिशत रहा था।
मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाईस्कूल और इंटर के टॉपर्स की भी जानकारी दी जाएगी। टॉपर्स को सरकार की तरफ से मिलने वाले कैश प्राइज और मेडल और प्रमाण पत्र की जानकारी साझा की जाएगी।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं के रिजल्ट की घोषणा आज दोपहर 3 बजे की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा करेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस साल का पासिंग प्रतिशत, जिलेवार पासिंग प्रतिशत और लड़के लड़कियों का पासिंग प्रतिशत भी बताया जाएगा।
इस साल 10वीं और 12वीं में कुल मिलाकर 5,68,791 छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इन सभी को रिजल्ट का इंतजार है। मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर एक लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ये प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।