Chhattisgarh Board CGBSE 10th, 12th Result 2025 Out Topper list 2025 Declared: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी गई है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी किया है। इस साल हाई स्कूल 10वीं और हायर सेकेंडरी (12वीं) के टॉपर कांकेर जिले से ही निकले हैं। 10वीं में इशिका बाला ने और 12वीं में अखिल सेन ने टॉप किया है।
CG Board 10th 12th Result Out: Check Direct Link
इस साल कितना रहा पासिंग प्रतिशत?
बता दें कि इस साल हाई स्कूल 10वीं में कुल 76.53 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। वहीं हायर सेकेंडरी (12वीं) में कुल 81.87 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। इस साल हाई स्कूल में कुल 3,23,094 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 2,45,913 छात्र उत्तीर्ण हुए, जिसके परिणामस्वरूप कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 76.53% रहा। हाईस्कूल की परीक्षा में इस साल 1,77,953 लड़कियां शामिल हुई थीं। उनका पासिंग प्रतिशत 80.70 फीसदी रहा है। वहीं लड़कों का पासिंग प्रतिशत 71.39 फीसदी रहा है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की टॉपर्स सूची
रैंक | नाम | मार्क्स/प्रतिशत |
1. | इशिका बाला, नमन कुमार खूटियां | 99.17% |
2. | लिव्यांश देवंगन | 99% |
3. | रिया केवट, हेमलता पटेल, तिपेश प्रसाद यादव | 98.83% |
4. | अविनाश कुमार साहू, जयेंद्र जायसवाल, प्रवीण प्रजापति, जीवन समदर | 98.67% |
5. | कालिंदी पटेल, मेधा चंद्रा, जतिन कुमार नरेति, युवराज | 98.50% |
6. | कंचन बाला, सौरभ, वैष्णवी देवंगन, प्रिंसी चंद्रकार, आरती भोज, नमन कुमार ठाकुर, साई संजना, कोमल यादव, पायल, धीमन वर्मन, देवड गौड़े, प्रियंका मुचाकी | 98.33% |
7. | भावना साहू, सिया साहु, रिया देवंगन, सिरमन कश्यप, आयुष कुमारी, पूर्णिमा, अनुष्का सिंह | 98.17% |
8. | योगांत देशमुख, साक्षी अग्रवाल, भावना सोनकार, केतन साहु, खुशबु सेन, पूर्वी साहू, अंशु पटेल, नयन मंडल, स्तुति पांडे, अंकित कुमार यादव, हर्षिता सिंह, जितेंद्र, पूजा चौहान, संजना | 98% |
9. | ध्रुव साहू, समीर साहु, नूतन वर्मा, बिट्टू कुशवाहा, मौली चंद्रकार, महक, योगिता वर्मा, वर्षा प्रियदर्शनी परिदा, उत्कर्ष केशवानी, अदिति देवंगन, उपेंद्र साहू, डिंपल, आस्था केशवानी, गगन सिंह, रौनित चौहान, राम शीला, करनी टोप्पो, रितु, भूमिका रजवाड़े | 97.84% |
10. | भूमिका साहू, हिरामणी वर्मा, आदित्या प्रताप सिंह, राम सोनी, अंजलि साहू, नेहा चक्रधारी, राधिका, भाविक द्विवेदी, निखिल कुमार, गीतिका वर्मा, शुभम देवंगन, संदेश करंगा, वंदना सिंह | 97.67% |
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की टॉपर्स सूची 2025
रैंक | नाम | मार्क्स/प्रतिशत |
1. | अखिल सेन | 98.20% |
2. | श्रुति मंगतानी | 97.40% |
3. | वैशाली साहू | 97.20% |
4. | हिमेश कुमार यादव, लुभी साहू | 97% |
5. | निशा एक्का, पल्लवी वर्मा | 96.80% |
6. | कृतिका यादव | 96.60% |
7. | धनेष्वरी यादव, रुचिका साहू | 96.40% |
8. | तरंग अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल | 96.20 |
9. | कृति यादव, कृष्ण पंचवाणी, रुचि कल्याणी, खुशी देवंगन | 96% |
10. | ग्रेसी साहु , ऋतु साहु, भूमिका देवगंन | 95.80% |