केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही अगले साल यानि 2025 में होने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी करेगा। जानकारी के मुताबिक, बोर्ड की ओर से एग्जाम की तारीख और टाइम टेबल दिसंबर में जारी कर दिया जाएगा। वहीं फरवरी में परीक्षा शुरू होने की संभावना है। बोर्ड एग्जाम 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर लेटेस्ट अपडेट्स चेक कर सकते हैं।

इस तारीख से शुरू होंगी परीक्षा

2025 में सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होंगी। यह जानकारी बोर्ड ने पहले ही दे दी थी। हालांकि विस्तृत डेटशीट अभी जारी नहीं की है। दिसंबर में बोर्ड की ओर से हर पेपर की तारीख घोषित कर दी जाएगी।

10वीं की यह है संभावित डेटशीट

बता दें कि अभी आधिकारिक डेटशीट जारी नहीं हुई है। यहां संभावित डेटशीट की जानकारी दी जा रही है। 10वीं की डेटशीट की बात करें तो कुछ इस प्रकार हो सकती है।

पेंटिंग, गुरुंग, राय, तमांग, शेरपा15 फरवरी 2025
सुरक्षा, ऑटोमोटिव, वित्तीय बाजारों का परिचय, पर्यटन का परिचय, सौंदर्य और कल्याण, कृषि, खाद्य उत्पादन, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन, बैंकिंग और बीमा, विपणन और बिक्री, परिधान, मल्टीमीडिया, शारीरिक गतिविधि प्रशिक्षक, डेटा विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर, डिजाइन सोच और नवाचार17 फरवरी 2025
हिंदुस्तानी संगीत (मधुर वाद्य), हिंदुस्तानी संगीत (ताल वाद्य), बहीखाता एवं लेखाशास्त्र के तत्व, हिंदुस्तानी संगीत (गायन)19 फरवरी 2025
संस्कृत (संचारात्मक), संस्कृत20 फरवरी 2025
उर्दू कोर्स-ए, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, फ्रेंच, उर्दू कोर्स-बी21 फरवरी 2025

हिंदी कोर्स ए, हिंदी कोर्स बी
24 फरवरी 2025
तिब्बती, राष्ट्रीय कैडेट कोर, तेलुगु-तेलंगाना, बोडो, तांगखुल, जापानी, भूटिया, स्पेनिश, कश्मीरी, मिज़ो, बहासा मेलायु25 फरवरी 2025
पंजाबी, सिंधी, मलयालम, उड़िया, असमिया, कन्नड़, कोकबोरोक26 फरवरी 2025
अंग्रेजी (भाषा और साहित्य), अंग्रेजी (संचार)3 मार्च 2025
व्यापार, स्वास्थ्य सेवा, खुदरा के तत्व4 मार्च 2025
साइंस7 मार्च 2025
गृह विज्ञान, मल्टी स्किल फाउंडेशन कोर्स10 मार्च 2025
अरबी, रूसी, फ़ारसी, लेप्चा, फ़ारसी, नेपाली, लिंबू, जर्मन, कर्नाटक संगीत (मेलोडिक वाद्ययंत्र), कर्नाटक संगीत (गायन), कर्नाटक संगीत (ताल वाद्ययंत्र), थाई11 मार्च 2025
सोशल साइंस12 मार्च 2025
गणित मानक, गणित मूल15 मार्च 2025
कंप्यूटर अनुप्रयोग, सूचना और प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता17 मार्च 2025