CBSE Board Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के संबंध में एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। नोटिस आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया गया है। जारी नोटिस के अनुसार बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए 10वीं और 12वीं रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 31 अगस्त 2022 है, जिसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
वहीं जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार 9वीं और 11वीं रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 30 सितंबर 2022 है। निर्धारित अंतिम तिथि के अंदर की पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
वहीं स्कूलों को 31 अगस्त 2022 तक बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की सूची सीबीएसई को उपलब्ध करानी होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सीबीएसई स्कूल और छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
सीबीएसई की ओर से पूर्व में जारी नोटिस के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी 2023 से किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा 2023 का आयोजन एक ही टर्म में किया जाएगा। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा परीक्षा का आयोजन दो टर्म में किया गया था। दोनों ही टर्म की परीक्षा में 50-50 फीसदी पाठ्यक्रम को शामिल किया गया था।
बता दें कि साल 2021 में कोरोना संक्रमण के कारण सीबीएसई सहित कई राज्यों ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया था। रिजल्ट जारी फार्मूले के आधार पर घोषित किया गया था।
सीबीएसई 10वीं और 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त 2022 से किया गया था। एक या दो विषय में फेल छात्रों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। कम्पार्टमेंट परीक्षाएं टर्म 2 पाठ्यक्रम पर आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन जारी गाइडलाइंस के अनुसार आफलाइन मोड में किया गया था।