सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा 22 जुलाई 2025 (मंगलवार) को समाप्त हो गई। 15 जुलाई से इन एग्जाम की शुरुआत हुई थी। 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा तो एक ही दिन में संपन्न हो गई थी, लेकिन 10वीं की परीक्षा आज समाप्त हुई है। 10वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। इन परीक्षाओं का रिजल्ट बहुत जल्द जारी किया जाएगा।
कब जारी होगा रिजल्ट?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीएसई बोर्ड 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम अगस्त के पहले सप्ताह में जारी हो जाएगा। उससे पहले 12वीं का रिजल्ट जारी होगा। रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर की जाएगी। स्टूडेंट्स को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का प्रयोग करके रिजल्ट एक्सेस करना होगा। जो छात्र 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा को पास कर लेंगे वह आगे 11वीं में दाखिला लेने के लिए पात्र होंगे।
रिजल्ट जारी होने के कैसे करें चेक?
सीबीएसई बोर्ड 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जारी हो जाने के बाद कैंडिडेट्स रिजल्ट एक्सेस करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर 2025 Results सेक्शन में आपको सबसे ऊपर ही सप्लीमेंट्री रिजल्ट का लिंक मिल जाएगा उस पर क्लिक करें।
अब एक नई विंडो ओपन होगी यहां अपना रोल नंबर, स्कूल कोड जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करके रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
कब जारी होगा सीबीएसई बोर्ड 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट? यहां देखें पिछले साल का ट्रेंड
बता दें कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम अगस्त के पहले हफ्ते में जारी होने की संभावना है। 12वीं कक्षा का परिणाम 1 या 2 अगस्त में जारी किया जा सकता है। वहीं 10वीं का परिणाम भी साथ में ही जारी होने की संभावना है।
पिछले पांच साल में कब-कब जारी हुए 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम?
साल | 10वीं का रिजल्ट | 12वीं का रिजल्ट |
2024 | 5 अगस्त, 2024 | 2 अगस्त, 2024 |
2023 | 4 अगस्त, 2023 | 1 अगस्त, 2023 |
2022 | 9 सितंबर, 2022 | 9 सितंबर, 2022 |
2021 | 30 सितंबर, 2021 | 30 सितंबर, 2021 |
2020 | 12 अक्टूबर, 2020 | 9 अक्टूबर, 2020 |