BSEB Bihar Board Exam Date 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए जल्द ही कक्षा 10 और कक्षा 12 की डेटशीट जारी कर सकती है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज किसी भी वक्त बीएसईबी बोर्ड एग्जाम टाइम टेबल को जारी किया जा सकता है। बिहार बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी होने के बाद biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा बोर्ड के आधिकारिक फेसबुक, ट्विटर पेजों पर शेयर किया जाएगा।
बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं डेटशीट 2025 जारी होने के बाद बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां भी बीएसईबी टाइम टेबल 2025 का डायरेक्ट लिंक और डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस दी जाएगी। बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 में भाग लेने वाले छात्र यहां जानें एग्जाम डेट से लेकर डायरेक्ट लिंक तक हर जानकारी की सबसे सटीक और लेटेस्ट अपडेट।
पिछले तीन साल में बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं फाइनल एग्जाम जिन तारीखों में आयोजित किए गए थे, उनकी डिटेल इस प्रकार है।
2024 1 से 12 फरवरी 2024
2023 1 से 11 फरवरी 2024
2022 1 से 14 फरवरी 2024
पिछले तीन साल में बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं फाइनल एग्जाम डेटशीट को बीएसईबी ने अलग अलग तारीखों में जारी किया था, जिनकी डिटेल इस प्रकार है।
2024 4 दिसंबर 2023
2023 9 दिसंबर 2022
2022 20 दिसंबर 2021
पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं फाइनल एग्जाम डेटशीट को बीएसईबी ने 4 दिसंबर के दिन जारी किया था, जो इस साल भी दोहराया जा सकता है।
पिछले साल आयोजित हुई परीक्षाओं के टाइम टेबल को देखें, तो इस साल भी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की अंतिम परीक्षाओं को फरवरी 2025 में आयोजित करेगा।, जिसमें बीएसईबी मैट्रिक अंतिम परीक्षा 2025 को फरवरी के आखिरी सप्ताह से मार्च के अंतिम सप्ताह तक और बीएसईबी इंटर अंतिम परीक्षा 2025 को फरवरी के पहले सप्ताह से दूसरे सप्ताह के बीच आयोजित किया जा सकता है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति सूत्रों के मिली लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, BSEB अध्यक्ष श्री आनंद किशोर बीएसईबी मुख्यालय पहुंच चुके हैं और बिहार बोर्ड टाइम टेबल जारी करने की तैयारी चल रही हैं। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया गया है।
बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं का टाइम टेबल जारी करने के बाद, Jansatta.com/education पर भी बीएसईबी टाइम टेबल 2025 पीडीएफ का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा।
बिहार बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी होने के बाद biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा बोर्ड के आधिकारिक फेसबुक, ट्विटर पेजों पर शेयर किया जाएगा।
बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीख को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, बीएसईबी आज किसी भी वक्त बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल जारी कर सकता है, जिसे डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां मिलेगा।