बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (BSTET) 12 मार्च, 2021 को STET Result 2019 जारी कर दिया है।बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) शुक्रवार को BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर STET 2019 result जारी किया गया। बिहार बोर्ड की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में की गई आधिकारिक घोषणा में, शिक्षा और संसदीय कार्य मंत्री, विजय कुमार चौधरी, आज शाम 4 बजे शिक्षा विभाग में STET 2019 results जारी किया। इस आयोजन के लिए शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार और बीएसईबी बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी उपस्थित रहे।

Bihar STET result 2019 बिहार में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त किए जाने वाले लगभग 37000 शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित किया गया था। उसी की पुनः परीक्षा 9 से 21 सितंबर, 2020 तक आयोजित की गई थी। उसी की आंसर की 18 अक्टूबर, 2020 को जारी की गई थी। बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (BSTET) बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) द्वारा आयोजित की जाती है।

Live Blog

15:14 (IST)13 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: सितंबर 2019 में हुई थी परीक्षा

बिहार एसटीईटी के लिए सितंबर 2019 में आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। परीक्षा जनवरी 2020 को हुई, पर गड़बड़ी के बाद इसे रद्द कर दिया गया। बाद में सितंबर 2020 में परीक्षा ली गई थी।

14:51 (IST)13 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: इन तीन विषयों के रिजल्ट नहीं हुए हैं जारी

पेपर-1 के तीन विषयों- उर्दू, संस्कृत और विज्ञान के नतीजे घोषित नहीं हुए। इन सब्जेक्ट्स में कुल 23,565 परीक्षार्थी बैठे थे। अप्रैल में 106 अभ्यर्थियों की परीक्षा पूरी होने के बाद कुल 23,671 परीक्षार्थियों के नतीजे मई के पहले हफ्ते में ही घोषित हो जाएंगे। इन विषयों में 7 हजार 108 पद खाली हैं।

14:27 (IST)13 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: शुरू होगी नियोजन प्रक्रिया

इस रिजल्ट के बाद बिहार में हाई स्कूल और प्लसटू स्कूलों में 37 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है. एसटीईटी का रिजल्ट घोषित हो जाने के बाद अब बिहार सरकार नियोजन का शिड्यूल बनाएगी. उसके बाद जिलावार नियोजन प्रक्रिया शुरू होगी।

13:57 (IST)13 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: किस परीक्षा में कितने हुए शामिल

परीक्षा में पेपर -1 में कुल 1,09667 परीक्षार्थी तथा पेपर-2 में 45,284 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, कुल मिलाकर 1,54,951 परीक्षार्थी सम्मलित हुए। पेपर-1 और पेपर-2 को मिलाकर 24,599 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, इसमें पेपर एक में 16,068 परीक्षार्थी और पेपर दो में 8,531 परीक्षार्थी सफल हुए हैं।

13:24 (IST)13 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates:15 विषयों की हुई थी परीक्षा

परीक्षा का आयोजन कुल 15 विषयों के लिए किया गया था, जिसमें 3 विषयों उर्दू, संस्कृत और विज्ञान को छोड़कर 12 विषयों का रिजल्ट जारी किया गया है। 

12:37 (IST)13 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates:106 परीक्षार्थियों की फिर से ली जाएगी परीक्षा

​​​​BSEB के मुताबिक मामला हाईकोर्ट में गया था। हाईकोर्ट के आदेश पर 106 परीक्षार्थियों के लिए फिर से परीक्षा ली जाएगी। इस साल 2 अप्रैल को परीक्षा होगी। 106 अभ्यर्थी STET(2019) के पेपर-1 के उर्दू, संस्कृत और विज्ञान विषय के हैं। सितंबर 2020 में आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में सम्मलित 23,565 परीक्षार्थियों तथा 2 अप्रैल 2021 को होने वाले 106 परीक्षार्थियों को मिलाकर कुल 23,671 परीक्षार्थियों का रिजल्ट मई के प्रथम सप्ताह में जारी हो सकता है।

12:12 (IST)13 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: 587 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल निरस्त

बिहार बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पेपर वन में सामाजिक विज्ञान विषय में इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र एवं राजनीतिशास्त्र में से किसी दो विषय की परीक्षा देनी थी। इसमें से परीक्षार्थियों को इतिहास या भूगोल की परीक्षा देना अनिवार्य कर दिया गया था। लेकिन 587 परीक्षार्थियों ने दोनों में से किसी विषय की परीक्षा नहीं दी, ऐसे में उनकी रिजल्ट निरस्त कर दिया गया।

11:48 (IST)13 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: उच्च माध्यमिक

अंग्रेजी  : 2125

गणित : 2104

भौतिकी : 2384

रसायन शास्त्र : 2221

प्राणी शास्त्र : 723

वनस्पति शास्त्र : 835

कंप्यूटर साइंस : 1673

मैथिली : 105

कुल पद : 12170

11:28 (IST)13 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: माध्यमिक कक्षाओं के लिए

विषय : पद

अंग्रेजी : 5054

गणित : 5054

विज्ञान : 5054

सामाजिक विज्ञान : 5054

ङ्क्षहदी : 3000

संस्कृत : 1054

उर्दू : 1000

कुल पद : 25270

11:00 (IST)13 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: सात हजार परीक्षार्थियों का रिजल्‍ट आना अभी बाकी

लगभग सात हजार परीक्षार्थियों का रिजल्ट अभी जारी होना बाकी है। अगर सभी सात हजार परीक्षार्थियों को उत्‍तीर्ण भी मान लिया जाए तो अभी भी पांच हजार सीटें खाली रह जाएंगी। मालूम हो कि शिक्षा विभाग (Bihar education department) ने पूर्व में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए कुल 37,440 रिक्तियां घोषित की थीं।

10:25 (IST)13 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: 1.78 लाख कैंडिडेट्स ने दिया था एग्जाम

कोरोना काल में 1.78 लाख अभ्यर्थियों की ऑनलाइन परीक्षा लेकर सफलतापूर्वक परिणाम जारी किया गया है। कोर्ट के दखल से रिजल्ट प्रकाशन रुका था। हमलोगों ने राज्य में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई बाधित होने, योग्य नौजवानों के बेरोजगार रहने और पद खाली रहने की जानकारी देकर कोर्ट से इजाजत ली।

09:50 (IST)13 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates:24,599 अभ्यर्थी पास

बिहार बोर्ड ने एसटीईटी 2019 के 15 में से 12 विषयों का रिजल्ट जारी किया जिसमें 24,599 अभ्यर्थी पास हुए हैं। इस परीक्षा में कुल  1.78 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। एसटीईटी रिजल्ट जारी किए जानेे के माैके पर  शिक्षा मंत्री ने कहा, 'ये 7वें चरण की नियुक्ति होगी। कोरोना में परीक्षा लेनी बड़ी चुनौती थी। ये परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों ने 37,335 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए पात्रता हासिल कर ली है।'

09:24 (IST)13 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: अब शुरू होगी बहाली की प्रक्रिया

अब बिहार के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 37,335 शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसमें 25,270 पद माध्यमिक और 12065 पद उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों के लिए है। सात साल बाद एसटीईटी होने के चलते उम्र सीमा में छूट भी दी गई थी।

08:55 (IST)13 Mar 2021
पटना हाईकोर्ट ने 4 मार्च को दिया था रिजल्ट जारी करने का आदेश

एसटीईटी 2019 का नोटिफिकेशन सितंबर 2019 में जारी हुआ था। इसकी ऑफलाइन परीक्षा 28 जनवरी 2020 को हुई थी। इस परीक्षा में चार केंद्रों पर आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न पूछे जाने पर हंगामा हुआ था। हंगामा करने वाले छात्रों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। इसी बीच अनियमिता पाए जाने पर परीक्षा रद्द कर दी गई। तब बिहार बोर्ड ने सितंबर 2020 में ऑनलाइन परीक्षा ली। इसमें आउट ऑफ सिलेबस का आरोप लगाते हुए कुछ छात्रों ने याचिका दायर कर दी थी। तब हाईकोर्ट ने 26 नवंबर 2020 को रिजल्ट जारी करने पर रोक लगा दी। 4 मार्च को सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने ऑनलाइन परीक्षा को सही करार दिया और रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया।

08:28 (IST)13 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: बिहार के शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

बिहार के शिक्षा मंत्री ने STET 2019 की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई दी. कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी शिक्षा क्षेत्र में अपना अतुलनीय योगदान देकर छात्रों के उज्ज्वल भविष्य एवं बिहार निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे. आपको मेरी शुभकामनाएं!

07:45 (IST)13 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: 5 अप्रैल को होनी है सुनवाई

छठे चरण के लिए 90 हजार से अधिक प्राथमिक शिक्षक नियोजन और 30 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षक नियोजन की लंबित नियुक्तियों के संदर्भ में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि अभ्यर्थियों को धैर्य रखना चाहिए. उन्हें हताश होने की जरूरत नहीं है. हाइकोर्ट में मामला लंबित है. नियोजन कराने के लिए सरकार ने आइए फाइल किया है. हाइकोर्ट ने इसकी सुनवाई के लिए पांच अप्रैल का समय तय किया है. हमें पूरी उम्मीद है कि हमें नियोजन प्रक्रिया पूरी कराने के संदर्भ में सफलता मिलेगी.

07:38 (IST)13 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: पेपर-1 में 16068 और पेपर-2 में 8031 कैंडिडेट्स पास

एसटीईटी-2019: अभी 15 में से 12 विषयों का परिणाम जारी किया गया है। शेष का अगले माह जारी होगा। 12 विषयों में कुल 24,599 अभ्यर्थी पास हुए हैं। पेपर-1 में 16068 और पेपर-2 में 8031 अभ्यर्थी पास हुए।

07:26 (IST)13 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: उच्च न्यायालय ने खारिज कर दी थी यह याचिका

कुछ समय पहले, पटना उच्च न्यायालय ने बीएसईबी बोर्ड द्वारा आयोजित पुन: परीक्षा के खिलाफ कुछ याचिकाकर्ताओं द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद परिणाम की घोषणा पर रोक लगा दी थी। हालांकि, उच्च न्यायालय ने परीक्षा के पुन: परीक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया। इस प्रकार परिणाम घोषणा पर प्रतिबंध भी हटा दिया गया है।

07:06 (IST)13 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: इस दिन जारी हुआ था नोटिफिकेशन

इस परीक्षा का नोटिफिकेशन सितंबर 2019 में जारी हुआ था। BSEB STET का एग्जाम ऑफलाइन आयोजित किया गया था। यह एग्जाम 28 जनवरी 2020 को हुआ था।

22:41 (IST)12 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: न्यायालय ने खारीज कर दी थी याचिका

कुछ समय पहले, पटना उच्च न्यायालय ने बीएसईबी बोर्ड द्वारा आयोजित पुन: परीक्षा के खिलाफ कुछ याचिकाकर्ताओं द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद परिणाम की घोषणा पर रोक लगा दी थी। हालांकि, उच्च न्यायालय ने परीक्षा के पुन: परीक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया। इस प्रकार परिणाम घोषणा पर प्रतिबंध भी हटा दिया गया है।

22:03 (IST)12 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: इस तारीख को जारी की गई थी आंसर की

इस एग्जाम की आंसर की 18 अक्टूबर, 2020 को जारी की गई थी। बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (BSTET) बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) द्वारा आयोजित की जाती है।

21:21 (IST)12 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: इतने पदों पर होनी थी भर्ती

Bihar STET result 2019 बिहार में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त किए जाने वाले लगभग 37000 शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित किया गया था। उसी की पुनः परीक्षा 9 से 21 सितंबर, 2020 तक आयोजित की गई थी। उसी की आंसर की 18 अक्टूबर, 2020 को जारी की गई थी।

20:54 (IST)12 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates शिक्षा मंत्री ने जारी किया रिजल्ट

STET Result 2019 का रिजल्ट आज 4 बजे शिक्षा और संसदीय कार्य मंत्री, विजय कुमार चौधरी द्वारा जारी किया गया। सचिव संजय कुमार और बीएसईबी बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी उपस्थित रहे।

20:22 (IST)12 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: सरकरा बनाएगी सूची

बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (BSTET) द्वारा घोषित रिजल्ट के बाद बिहार सरकार नियोजन इकाइयां रोस्टर के आधार पर रिक्त सीटों पर मेरिट सूची बनाएगी।

19:38 (IST)12 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: इतनी आयु सीमा वालों ने किया था आवेदन

सामान्य पुरुष - 21 से 37 वर्ष सामान्य महिला - 21 से 40 वर्ष ओबीसी - 21 से 40 वर्ष एससी / एसटी - 21 से 42 वर्ष

19:04 (IST)12 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: पेपर - I (कक्षा 9 और 10) में इतने पद थे खाली

पेपर - I (कक्षा 9 और 10)

अंग्रेजी - 5054

मैथ्स - 5054

विज्ञान - 5054

सामाजिक विज्ञान - 5054
हिंदी - 3000

संस्कृत - 1054
उर्दू - 1000

18:38 (IST)12 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: बाकी बचे तीन विषयों के रिजल्ट अगले माह हो सकते हैं जारी

अभी  STET 2019 के 15 विषयों में से 12 विषयों के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। बाकी बचे तीन विषयों के रिजल्ट अगले माह जारी किए जाने की संभावना है।

18:11 (IST)12 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: इतने उम्मीदवार हुए हैं उत्तीर्ण

BSEB STET 2019 में लगभग 37 हजार पदों पर भर्ती होनी थी। लेकिन 15 से 12 विषयों के रिजल्ट जारी होने की वजह से कुल उम्मीदवार  में से 24,599 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं।

17:49 (IST)12 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: शिक्षा मंत्री ने दिया सफल उम्मीदवारों को संदेश

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने STET 2019 एग्जाम  में सफल हुए सभी उम्मीदवारों  को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

17:21 (IST)12 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: इतने उम्मीदवारों को मिली सफलता

इस परीक्षा के दो पेपर आयोजित किए गए थे। पहले पेपर में 16068 उम्मीदवार सफल हुए और दूसरे पेपर में कुल 8031 अभ्यर्थी पास हुए हैं।

16:59 (IST)12 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: इतने उम्मीदवार हुए सफल

शिक्षा मंत्री ने रिजल्ट जारी करते हुए कहा कि 15 विषयों में से 12 का ही रिजल्ट जारी किया गया है। जारी रिजल्ट के अनुसार 24,599 उम्मीदवार सफल हुए हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम bsebstet2019.in पर जा कर देख सकते हैं।

16:51 (IST)12 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: इन स्टेप्स से देखें रिजल्ट

स्टेप 1: उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: "Result of STET-2019" के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: तब उम्मीदवार को पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर, रोल नंबर, पासवर्ड, जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

स्टेप 4: बिहार STET Result 2019 result आपके सामने होगा।

स्टेप 5: आप अपने भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

16:39 (IST)12 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: रिजल्ट जारी ऐसे करें चेक

बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।

16:30 (IST)12 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: लगभग 1 लाख 78 हजार उम्मीदवारों का इंतार होने वाले है खत्म

शिक्षा विभाग में प्रेस प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो गई है। जल्द ही एग्जाम के रिजल्ट की घोषणा होने वाली है।

16:21 (IST)12 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: इस दिन जारी हुआ था नोटिफिकेशन

इस परीक्षा का नोटिफिकेशन सितंबर 2019 में जारी हुआ था। BSEB STET का एग्जाम ऑफलाइन आयोजित किया गया था। यह एग्जाम 28 जनवरी 2020 को हुआ था। 

16:03 (IST)12 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: इतनी मांगी गई थी आयु सीमा

सामान्य पुरुष - 21 से 37 वर्षसामान्य महिला - 21 से 40 वर्षओबीसी - 21 से 40 वर्षएससी / एसटी - 21 से 42 वर्ष

15:55 (IST)12 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: पेपर - II के पद

पेपर - II (कक्षा 11 और 12)
अंग्रेजी - 2125
मैथ्स - 2104
भौतिकी - 2384
रसायन विज्ञान - 2221
जूलॉजी - 723
वनस्पति - 835
कंप्यूटर विज्ञान - 1673

15:43 (IST)12 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: रिक्त पदों का विवरण

पेपर - I (कक्षा 9 और 10)अंग्रेजी - 5054मैथ्स - 5054विज्ञान - 5054सामाजिक विज्ञान - 5054हिंदी - 3000संस्कृत - 1054उर्दू - 1000

15:24 (IST)12 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: बोर्ड ने ट्वीट करके दी यह जानकारी

बिहार बोर्ड की ऑफिशियल ट्वीट हैंडल के द्वारा ट्वीट करके बताया गया कि  विजय कुमार चौधरी, मंत्री, शिक्षा विभाग द्वारा आज अपराह्न 4:00 बजे STET, 2019 के परीक्षाफल को जारी किया जाएगा। इस अवसर पर संजय कुमार, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग एवं आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति उपस्थित रहेंगे।

15:17 (IST)12 Mar 2021
Bihar STET Result 2021 Live Updates: उच्च न्यायालय ने खारिज कर दी थी यह याचिका

कुछ समय पहले, पटना उच्च न्यायालय ने बीएसईबी बोर्ड द्वारा आयोजित पुन: परीक्षा के खिलाफ कुछ याचिकाकर्ताओं द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद परिणाम की घोषणा पर रोक लगा दी थी। हालांकि, उच्च न्यायालय ने परीक्षा के पुन: परीक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया। इस प्रकार परिणाम घोषणा पर प्रतिबंध भी हटा दिया गया है।