बिहार पुलिस विभाग की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। संभावना है कि परिणाम अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में जारी हो जाएंगे। बता दें कि बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 7 अगस्त से 28 अगस्त 2024 के बीच आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट्स रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में पास होंगे वह आगे की प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे। पास उम्मीदवार बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट के लिए योग्य होंगे।

दिसंबर में हो सकता है फिजिकल टेस्ट

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फिजिकल टेस्ट इसी साल दिसंबर में आयोजित किया जा सकता है। अगर अक्टूबर के आखिरी हफ्ते तक रिजल्ट आ जाता है तो संभावना है कि नवंबर के मध्य तक फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे और दिसंबर में फिजिकल टेस्ट आयोजित किए जाएं। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती में कुल 21,391 रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन होगा।

उम्मीदवार की शारीरिक योग्यता तय करेगा फिजिकल टेस्ट

फिजिकल टेस्ट इस भर्ती का एक अहम हिस्सा है। उम्मीदवारों को बिहार पुलिस कांस्टेबल शारीरिक पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शारीरिक फिटनेस और न्यूनतम शारीरिक माप की परीक्षा देनी होगी। इन दो परीक्षण के आधार पर ही उम्मीदवारों की शारीरिक योग्यता निर्धारित की जाएगी। फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों को दौड़ लगानी होगी, हाई जंप और लॉन्ग जंप करना होगा। इसके बाद कैंडिडेट का वजन और सीना मापा जाएगा।

बिहार पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट के लिए शारीरिक आवश्यकताएं

कैटेगिरीलंबाईसीना फुलाकरसीना बिना फुलाए
जनरल और ओबीसी165 सेंटीमीटर 5’4 फीट86 सेंटीमीटर81 सेंटीमीटर
ईबीसी160 सेंटीमीटर  5’3 फीट86 सेंटीमीटर81 सेंटीमीटर
महिला155 सेंटीमीटर 5’1 फीट—————————
एससी/एसटी160 सेंटीमीटर 5’3 फीट79 सेंटीमीटर84 सेंटीमीटर

बिहार पुलिस पीएसटी टेस्ट के लिए योग्यता

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के फिजिकल टेस्ट में पीईटी टेस्ट के लिए उम्मीदवारों को दौड़, गोला फेंक और अंत में हाई जंप लगानी होगी। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के इस PET चरण में अधिकतम अंक 100 हैं, जबकि अंक चरणों में वितरित किए जाते हैं। दौड़ के 50 नंबर होंगे। गोला फेंक के 25 और हाई जंप भी 25 नंबर की होगी।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए 1.6 किमी. की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी। अगर उम्मीदवार 5 मिनट से कम में 1.6 किमी. की दौड़ पूरी कर लेते हैं तो उन्हें पूरे 50 मार्क्स मिलेंगे। वहीं 5 मिनट से 20 मिनट उपर के बीच अगर दौड़ पूरी होती है तो 40 मार्क्स मिलेंगे। 5.21 और 5.40 मिनट के बीच में दौड़ पूरी करने वाले कैंडिडेट को 30 मार्क्स मिलेंगे जबकि 5.41 से 6 मिनट के बीच में दौड़ पूरी करने वाले को 20 मार्क्स मिलेंगे। अगर 6 मिनट से उपर का किसी ने समय लिया तो वह आगे के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाएगा।

महिला उम्मीदवारों के लिए 1 किमी. की दौड़ 5 मिनट में पूरी करने का टारगेट है। अगर महिला उम्मीदवार 4 मिनट से कम में टारगेट को पूरा कर लेंगी तो उन्हें 50 मार्क्स मिलेंगे। 4 मिनट से 4.20 में पूरा करने पर 40 मार्क्स मिलेंगे। 4.21 मिनट से 4.40 मिनट में पूरा करने पर 30 मार्क्स मिलेंगे जबकि 4.41 से 5 मिनट के बीच इस टारगेट को पूरा करने पर 20 मार्क्स मिलेंगे और अगर 5 मिनट से ज्यादा का समय लिया तो आपको बाहर कर दिया जाएगा।

गोला फेंक में पुरुष उम्मीदवारों को 16 पाउंड का गोला न्यूनतम 16 फीट की दूरी पर फेंकना होगा। 16 फीट से कम दूरी पर गोला फेंकने वाले उम्मीदवार बाहर हो जाएंगे। 16 से 17 मीटर दूर फेंकने पर 9 मार्क्स मिलेंगे। 17 फीट से 18 फीटी की दूरी पर 13 मार्क्स मिलेंगे। 18 से 19 फीट दूर गोला फेंकने पर 17 मार्क्स मिलेंगे जबकि 19 से 20 फीट दूर गोला फेंकने पर 21 मार्क्स मिलेंगे और 20 फीट से अधिक दूरी पर गोला फेंकने पर 25 मार्क्स मिलेंगे।