biharboardonline.com, interresult2025.com, Bihar Board BSEB 12th Inter Result 2025, Where and how to check: बिहार में 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज (25 मार्च 2025) जारी किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा होगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी उपस्थित रहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नाम का ऐलान होगा और इस साल के पासिंग प्रतिशत की जानकारी दी जाएगी।

रिजल्ट जारी होने के बाद कहां और कैसे करें चेक?

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित होगा। उसके बाद रिजल्ट का लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स interresult2025.com और interbiharboard.com पर एक्टिव हो जाएगा। स्टूडेंट्स इन्हीं वेबसाइट पर जाकर अपने क्रेडेंशियल (रोल नंबर और रोल कोड) का इस्तेमाल करके परिणाम देख सकते हैं।

लाइव बिहार बोर्ड रिजल्ट: आज जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ये रहा डायरेक्ट लिंक

रिजल्ट को लेकर बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस कहां देख सकते हैं लाइव

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर में सवा एक बजे के करीब जारी किया जाएगा। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी करेंगे। उम्मीदवार उस प्रेस कॉन्फ्रेंस को लाइव भी देख सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस की लाइव स्ट्रीमिंग बिहार Bihar School Examination Board के सभी सोशल मीडिया हैंडल पर की जाएगी। नीचे आपको बोर्ड के सभी सोशल मीडिया हैंडल का लिंक दिया जा रहा है।

यूट्यूब- https://www.youtube.com/@biharschoolexaminationboard748

ट्विटर- twitter.com/officialbseb

इंस्टाग्राम- instagram.com/officialbseb

फेसबुक- facebook.com/officialbseb

पास होने के लिए कितना चाहिए होंगे मार्क्स?

12वीं की परीक्षा में पास वहीं बच्चा होगा जिसके हर विषय में कम से कम 33 फीसदी मार्क्स होंगे। वहीं प्रैक्टिकल में 40 फीसदी नंबर लाने आवश्यक हैं। जो इस मापदंड पर खरा नहीं उतरेंगे उन्हें फिर बिहार बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होना होगा।