बिहार में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी हो गया है। मंगलवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा कर दी। हर बार की तरह इस साल बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट सबसे पहले आया। इस साल कुल 86.5 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। 12वीं के रिजल्ट में बेटियों ने बाजी मारी है। हर स्ट्रीम की टॉपर लड़की ही बनी है। बात करें कॉमर्स स्ट्रीम की तो हाजीपुर की रहने वालीं रौशनी कुमारी इस साल की कॉमर्स टॉपर बनी हैं।

हाजीपुर के जे.एम. कॉलेज की छात्रा रौशनी कुमारी ने 500 में से 475 मार्क्स हासिल कर 95 प्रतिशत के साथ टॉप किया है। कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर्स की सूची इस प्रकार है।

टॉपर छात्र/छात्रा का नामप्राप्तांक
रौशनी कुमारी475 अंक
अंतरा खुशी473 अंक
सृष्टि कुमारी और निशांत राज471 अंक

कॉमर्स स्ट्रीम में सबसे अधिक बच्चे हुए पास

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र सबसे अधिक पास हुए हैं। कॉमर्स का पासिंग प्रतिशत 94.77% रहा है। 86.5% कुल पास प्रतिशत में 82.75% आर्ट्स में पास हुए। जबकि 94.77% कॉमर्स में बाजी मारी है। वहीं साइंस स्ट्रीम से 89.66% कुल स्टूडेंट्स ने 12वीं की परिक्षा उत्तीर्ण की है।

लड़कियों ने बाजी मारी, साइंस से प्रिया जायसवाल ने किया टॉप

बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। साइंस में प्रिया जायसवाल ने टॉप किया है। आर्ट्स में वैशाली की अंकित कुमारी और साकिब ने टॉप किया है।

बिहार बोर्ड आर्ट्स टॉपर्स की पूरी सूची

नामस्कूलस्थानमार्क्सपासिंग प्रतिशत
1. अंकिता कुमारीबी.एन. उच्च विद्यालय, सेहनवैशाली473 94.61
2. शाकिब शाहराजकीयकृत उच्च विद्यालय, कोरानसराय बक्सर 47394.61
3. अनुष्का कुमारीआर.एन.एस. इंटर कॉलेजमुजफ्फरपुर 471 94.22
4. रोकैया फातिमाबीएन हाई स्कूल तेयाईबेगुसराय 471 94.22
5. आरती कुमारी गांधी स्मारक सीनियर एसईसी. +2 एस.सी.एच. कोपासारण 470 94.3
6. सानिया कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, कसमार सोनपुर 470 94.3
7. अंकित कुमार
+2 ज्ञान भारती उच्च विद्यालय जगलालनगर, गया 470 94.3