Bihar Board 12th result 2025: बिहार में 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के द्वारा रिजल्ट की घोषणा कभी भी की जा सकती है। परिणाम जारी होने के बाद जो स्टूडेंट इन परीक्षाओं में उपस्थित हुए थे वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक व उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट को लेकर स्टूडेंट के मन में उठ रहे सवालों के ये हैं जवाब
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इस महीने के शुरुआत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी किए जाने की संभावित तारीख मीडिया के साथ साझा कर दी थी। उन्होंने बताया था कि 12वीं का रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह में और 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। 12वीं के रिजल्ट की संभावित तारीख 27 से 31 मार्च के बीच है जबकि 10वीं के रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख 5-7 अप्रैल के बीच है।
बता दें कि बिहार में 12वीं बोर्ड की परीक्षा 1-15 फरवरी 2025 के बीच आयोजित हुई थी। इन परीक्षाओं में करीब 13 लाख बच्चे उपस्थित हुए थे। पूरे बिहार में 12वीं की परीक्षा कुल 1677 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इसमें कुल मिलाकर 12,92,313 रजिस्टर्ड छात्रों में से 6,50,466 लड़के और 6,41,847 लड़कियां शामिल थीं। बिहार बोर्ड फिलहाल टॉपर्स के इंटरव्यू प्रक्रिया को पूरा करने की दिशा में काम कर रहा है।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 लाइव अपडेट: पिछले साल के बीएसईबी 12वीं परिणाम के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में आयोजित वार्षिक बोर्ड परीक्षा में कुल 12,91,684 छात्र बीएसईबी इंटर परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनमें से 6,69,467 लड़के और 6,22,217 लड़कियां थीं।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 अपडेट: पिछले वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.21% दर्ज किया गया था। छात्र नीचे दिए गए वर्षवार उत्तीर्ण प्रतिशत की जांच कर सकते हैं।
2023 – 83.73%
2022 – 80.15%
2021 – 78.04%
2020 – 80.59%
2019 – 79.76%
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 लाइव: बीएसईबी अधिकारियों द्वारा बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम 2025 की घोषणा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने की उम्मीद है। परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में समग्र उत्तीर्ण प्रतिशत, लिंग-वार उत्तीर्ण प्रतिशत, पंजीकृत और उपस्थित छात्रों की संख्या और शीर्ष रैंक धारकों के नाम जारी करेगी।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 लाइव अपडेट: छात्र बीएसईबी कक्षा 12 परिणाम ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाएं
उपलब्ध बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें
स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज दिखाई देगा।
लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और रोल कोड भरें।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
इसमें दिए गए सभी विवरण देखें और भविष्य में उपयोग के लिए इसे डाउनलोड कर लें।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 लाइव: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी, 2025 तक दो पालियों यानी सुबह और दोपहर में आयोजित की थीं। बिहार बोर्ड के अधिकारियों ने पहले दिन जीव विज्ञान, दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र के पेपर पेन-पेपर प्रारूप में आयोजित किए।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 अपडेट: छात्रों को अपना स्कोर जांचने के लिए बीएसईबी कक्षा 12वीं परिणाम लॉगिन विंडो में अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
रोल कोड
रोल नंबर
सुरक्षा कैप्चा कोड
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किए जाएंगे, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत, लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत, लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत, जिलेवार उत्तीर्ण प्रतिशत जैसी जानकारी साझा की जाएगी।
परीक्षा तिथि- 1 से 15 फरवरी
कॉपियों की चेकिं- 27 फरवरी से 8 मार्च
प्रोविजलन आंसर-की जारी- 28 फरवरी
आपत्ति विंडो बंद होने की तिथि- 10 मार्च
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा बीएसईबी कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 1 से 15 फरवरी की अवधि में किया गया था।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम जारी होने के बाद, छात्र Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपने बीएसईबी कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं।
बीएसईबी द्वारा बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम जारी किए जाने के बाद, इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र BSEB की आधिकारिक वेबसाइटों results.biharboardonline.com, biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा बीएसईबी कक्षा 12वीं के परिणाम जारी करने की तारीखों का नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी हो सकता है, जिसकी सबसे लेटेस्ट अपडेट यहां दी जाएगी।
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ जारी होगा। पिछेल साल की तरह इस साल भी आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा करेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नाम, इस साल का पासिंग प्रतिशत और रिजल्ट से जुड़ी अन्य जानकारी साझा की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रिजल्ट देखने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in 2025 या results.biharboardonline.com पर जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट अपने क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in 2025 या results.biharboardonline.com पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर ही “Bihar Board 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
अपना क्लास 12 रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
आपका बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
भविष्य के उपयोग के लिए इसे डाउनलोड और सेव कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in 2025 या results.biharboardonline.com पर विजिट करें।
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट अगले हफ्ते में जारी होने की पूरी संभावना है। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम की घोषणा करेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को एक प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाएगा। इस प्रोविजनल मार्कशीट में स्टूडेंट्स को नीचे दी गई जानकारी मिलेगी।
ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए अपनाएं ये तरीका
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर ही रिजल्ट से जुड़ा एक लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर सबमिट करें।
रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। भविष्य के संदर्भ को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट को लेकर संभावना यही जताई जा रही है कि परिणाम की घोषणा अगले हफ्ते में कर दी जाएगी। रिजल्ट से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई खबर को पढ़ें।
Bihar Board Inter Result 2025 BSEBL: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, कब होगा जारी, पूरी जानकारी
इंडिया पोस्ट भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों के लिए परिणाम घोषित कर दिया गया है। आवेदक अपना रिजल्ट पोस्ट ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। परिणाम कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई सिस्टम-जनरेटेड मेरिट सूची के आधार पर घोषित किया गया है।
पढ़ें पूरी खबर- https://www.jansatta.com/education/india-post-gds-result-2025-merit-list-out-at-direct-link-indiapostgdsonline-govin/3883651/
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ जारी होगा। पिछेल साल की तरह इस साल भी आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा करेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नाम, इस साल का पासिंग प्रतिशत और रिजल्ट से जुड़ी अन्य जानकारी साझा की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रिजल्ट देखने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in 2025 या results.biharboardonline.com पर जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट अपने क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो जाने के बाद उम्मीदवार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से रिजल्ट देख पाएंगे। ऑनलाइन तरीके में वेबसाइट पर जाना होगा। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in 2025 या results.biharboardonline.com पर परिणाम देखा जा सकेगा।
वहीं ऑफलाइन तरीके में मैसेज का तरीका शामिल है। इसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन के SMS बॉक्स में जाना होगा। वहां BIHAR12 अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा और इसे 56263 पर भेजना होगा। इस प्रोसेस को आप इस वक्त भी कर सकते हो जब बोर्ड रिजल्ट जारी कर देगा तो रिजल्ट आपको आपके नंबर पर भेज दिया जाएगा।
जिस दिन बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी करेंगे उस दिन रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार उस प्रेस कॉन्फ्रेंस को लाइव भी देख सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस की लाइव स्ट्रीमिंग बिहार Bihar School Examination Board के सभी सोशल मीडिया हैंडल पर की जाएगी। नीचे आपको बोर्ड के सभी सोशल मीडिया हैंडल का लिंक दिया जा रहा है।
यूट्यूब- https://www.youtube.com/@biharschoolexaminationboard748
ट्विटर- twitter.com/officialbseb
इंस्टाग्राम- instagram.com/officialbseb
फेसबुक- facebook.com/officialbseb
साल 2024 में बिहार बोर्ड की परीक्षा 1 फरवरी से ही शुरू हुई थीं और इस साल भी पेपर 1 फरवरी से शुरू हुए थे। लास्ट ईयर 12वीं के पेपर 12 फरवरी को खत्म हो गए थे, लेकिन इस बार 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी को समाप्त हुई थी। पिछले साल 12वीं का रिजल्ट 23 मार्च को जारी कर दिया गया था। उससे पहले 2023 में 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च को आया था। ऐसे में अगले कुछ दिन के अंदर 12वीं का रिजल्ट जारी होने की पूरी संभावना है। उम्मीद ये भी है कि 12वीं का रिजल्ट 25 मार्च के आसपास जारी हो जाए।