Bihar BBOSE 10th, 12th Exam Dates 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने बिहार ओपन स्कूल 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षा के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, थ्यौरी एग्जाम की शुरुआत 25 अगस्त 2025 से शुरू होगी और यह परीक्षा 3 सितंबर 2025 तक चलेंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को डेटशीट ध्यान से देख लेनी चाहिए ताकि परीक्षा की कोई भी तिथि छूट न जाए।
2 शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा
बिहार बोर्ड ओपन स्कूल 12वीं की बोर्ड परीक्षा 25 अगस्त से दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट में यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे के बीच आयोजित होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।
यहां देखें पूरा शेड्यूल
विषय | तारीख |
विज्ञान, योग और शारीरिक शिक्षा | 25-अगस्त-2025 |
गृह विज्ञान, बेसिक कंप्यूटर | 27-अगस्त-2025 |
चित्रकला, गणित | 28-अगस्त-2025 |
हिंदी, संस्कृत | 29-अगस्त-2025 |
अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान | 30-अगस्त-2025 |
उर्दू, भारतीय संस्कृति और विरासत | 01-सितंबर-2025 |
बिजनेस स्टडीज, मैथिली | 2-सितंबर-2025 |
भोजपुरी, बंगाली, अरबी, फ़ारसी | 3-सितंबर-2025 |
क्वेश्चन पेपर पढ़ने के लिए मिलेंगे 15 मिनट
परीक्षा के लिए जाने वाले स्टूडेंट ध्यान रखें कि परीक्षा शुरू होने से पहले सभी को 15 मिनट क्वेश्चन पेपर को समझने और पढ़ने के लिए दिए जाएंगे। इन 15 मिनट में आप कुछ लिख नहीं सकते। जो छात्र लिखने में असमर्थ होंगे उन्हें गैर-मैट्रिक स्तर के लेखक की अनुमति दी जाएगी और परीक्षा के लिए अतिरिक्त 20 मिनट दिए जाएंगे।
परीक्षा केंद्र पर स्टूडेंट्स को पेपर शुरू होने से करीब आधा घंटा पहले ही प्रवेश मिलेगा। पहली पाली में छात्रों को सुबह 9 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश की अनुमति होगी।