असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने (ASSEB) 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट घोषित होने की जानकारी राज्य की शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। जिन स्टूडेंट्स ने इस साल बोर्ड की परीक्षा दी थी वह आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।

Assam Board 10th Result 2025: Direct Link

इस साल कुल 63.98 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। इस साल अमिषी सैकिया ने पूरे स्टेट में टॉप किया है। उन्हें 600 में से 591 मार्क्स हासिल हुए हैं। असम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल कुल 89,041 छात्रों ने फर्स्ट रैंक हासिल की है। इस साल कुल 5,336 स्टूडेंट्स को डिस्टिंक्शन मिली है। वहीं 16,517 स्टूडेंट्स को स्टार दिया गया है। लेटर मार्क्स पाने वाले छात्रों की संख्या 1,68,312 है।

बता दें कि इस साल असम बोर्ड 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से लेकर 3 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। वहीं असम बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 और 22 जनवरी को आयोजित की गईं। यह परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थीं। पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरी शिफ्ट में यह पेपर दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित हुए थे।

बता दें कि पहले असम बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की घोषणा 10 अप्रैल 2025 को होनी थी, लेकिन इसमें एक दिन की देरी हुई। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार देर रात ट्वीट कर यह बताया था कि 10वीं के परिणाम 10 अप्रैल को जारी नहीं होंगे, लेकिन उन्होंने यह भी नहीं बताया था कि रिजल्ट का ऐलान 1 दिन बाद ही कर दिया जाएगा।

Live Updates
18:03 (IST) 11 Apr 2025
Assam SEBA Result 2025 Live: पिछले साल के मुकाबले फर्स्ट रैंक पाने वाले छात्रों की संख्या कम हुई

असम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल कुल 89,041 छात्रों ने फर्स्ट रैंक हासिल की है। इस साल कुल 5,336 स्टूडेंट्स को डिस्टिंक्शन मिली है। वहीं 16,517 स्टूडेंट्स को स्टार दिया गया है। लेटर मार्क्स पाने वाले छात्रों की संख्या 1,68,312 है।

प्रथम श्रेणी में छात्रों की संख्या: 89,041

द्वितीय श्रेणी में छात्रों की संख्या: 1,35,568

तृतीय श्रेणी में छात्रों की संख्या: 45,862

15:44 (IST) 11 Apr 2025
Assam Board 10th HSLC Result 2025 Live: पिछले साल के मुकाबले पासिंग प्रतिशत में आई गिरावट

असम बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल का कुल पासिंग प्रतिशत 63.98 फीसदी रहा है जो कि पिछले साल के मुकाबले कम हुआ है। 2024 में असम बोर्ड 10वीं में कुल 75.7 फीसदी बच्चे पास हुए थे। लास्ट ईयर के मुकाबले में यह करीब 11 फीसदी की गिरावट है।

14:00 (IST) 11 Apr 2025
Assam Board 10th HSLC Result 2025 Live: जोरहाट से निकले 2 टॉपर्स

असम बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स के नाम जारी कर दिए हैं। उनकी पूरी जानकारी इस प्रकार है।

जोरहाट की अमीशी सैकिया ने 98.50% अंक लाकर परीक्षा में टॉप किया है।

कामरूप के सप्तार्शवा बोरदोलोई 98.33% अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहे

वहीं जोरहाट के ही अनिरबन बोरगोहेन 98.17% अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहे।

12:51 (IST) 11 Apr 2025
Assam Board 10th HSLC Result 2025 Live: मार्कशीट जारी करने की तारीख कब होगी जारी?

असम बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो स्टूडेंट्स पास हुए हैं उन्हें ओरिजनल मार्कशीट प्राप्त करने के लिए कुछ दिन का इंतजार करना होगा। ओरिजनल मार्कशीट प्राप्त करने के लिए बोर्ड की तरफ से एक अधिसूचना जारी की जाएगी।

12:20 (IST) 11 Apr 2025
Assam Board 10th Result 2025 Out: इस साल लड़कों का पास प्रतिशत रहा ज्यादा

असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने (ASSEB) 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। SEBA एचएसएलसी परीक्षा परिणाम में इस साल लड़कों का पास प्रतिशत छात्राओं से अधिक है। लड़कों का कुल पास प्रतिशत 67.59 प्रतिशत है, जबकि लड़कियों का 61.09 प्रतिशत है।

12:03 (IST) 11 Apr 2025
Assam HSLC 10th Board Result 2025 Live: कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट?

असम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। परिणाम की घोषणा हो जाने के बाद अब कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1: छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-sebaonline.org, aseeb.in या resultsassam.nic.in पर विजिट करें।

स्टेप 2: वेबसाइट होमपेज पर ही रिजल्ट से जुड़े 2 लिंक एक्टिव होंगे उनमें से किसी पर भी क्लिक करें।

स्टेप 3: अब अपना रोल नंबर और अन्य महत्वपूर्ण विवरण दर्ज करें।

स्टेप 4: अपना विवरण दर्ज करने के बाद, इसे सबमिट करें और परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 5: छात्र अपने परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे और उसका प्रिंट आउट भी ले सकेंगे।

11:35 (IST) 11 Apr 2025
Assam SEBA 10th Board Result 2025 Live: कैटेगिरी वाइस यहां देखें रिजल्ट

असम बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट sebaonline.org और education.indianexpress.com पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा श्रेणी वाइस परिणाम नीचे दिए गए हैं।

सामान्य: 62.45 प्रतिशत

ओबीसी: 69.64 प्रतिशत

एमओबीसी: 70.78 प्रतिशत

एससी: 58.56 प्रतिशत

एसटी (पी): 71.32 प्रतिशत

एसटी (एच): 65.86 प्रतिशत

चाय जनजाति: 51.89 प्रतिशत

11:18 (IST) 11 Apr 2025
Assam HSLC Result 2025 Live: इस साल शिवसागर जिले ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

असम के प्रमुख जिलों का पासिंग प्रतिशत

शिवसागर: 85.55 प्रतिशत

डिब्रूगढ़: 81.10 प्रतिशत

धेमाजी: 80.64 प्रतिशत

जोरहाट: 79.61 प्रतिशत

कामरूप (एम): 78.79 प्रतिशत

11:00 (IST) 11 Apr 2025
Assam HSLC Result 2025 Live: ये हैं इस साल के टॉपर्स

असम बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल कुल 63.98 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। इस साल अमिषी सैकिया ने पूरे स्टेट में टॉप किया है। उन्हें 600 में से 591 मार्क्स हासिल हुए हैं।

ये हैं इस साल के टॉपर्स

1. अमिषी सैकिया- 591 (98.50%)

2. सप्तरसवा बोरदोलोई: 590 मार्क्स (98.33%)

3. अनिर्बान बोरगोहेन: 589 मार्क्स (98.17%)

10:52 (IST) 11 Apr 2025
Assam SEBA Result 2025 Live: पिछले साल के मुकाबले फर्स्ट रैंक पाने वाले छात्रों की संख्या कम हुई

असम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल कुल 89,041 छात्रों ने फर्स्ट रैंक हासिल की है। इस साल कुल 5,336 स्टूडेंट्स को डिस्टिंक्शन मिली है। वहीं 16,517 स्टूडेंट्स को स्टार दिया गया है। लेटर मार्क्स पाने वाले छात्रों की संख्या 1,68,312 है।

प्रथम श्रेणी में छात्रों की संख्या: 89,041

द्वितीय श्रेणी में छात्रों की संख्या: 1,35,568

तृतीय श्रेणी में छात्रों की संख्या: 45,862

10:39 (IST) 11 Apr 2025
Assam SEBA 10th Board Result 2025 Live: जानिए इस साल का क्या है पासिंग प्रतिशत?

असम बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल का पासिंग प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले घट गया है। इस साल कुल 63.98 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। 2024 में कुल 75.7 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।

10:34 (IST) 11 Apr 2025
Assam SEBA 10th Board Result 2025 Live: असम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

असम में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी हो गया है। परिणाम घोषित होने की जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी की है।

10:28 (IST) 11 Apr 2025
Assam SEBA 10th Board Result 2025 Live: रिजल्ट जारी होने के बाद ओरिजनल मार्कशीट कहां से और कब मिलेगी?

असम बोर्ड ने कहा कि जो स्टूडेंटस बोर्ड परीक्षा में पास हो जाएंगे वह प्रमाण पत्र सह मार्कशीट की हार्ड कॉपी स्कूल से ही प्राप्त कर सकेंगे। बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि मार्कशीट मिलने की तारीख जल्द जारी की जाएगी।

10:26 (IST) 11 Apr 2025
Assam SEBA 10th Board Result 2025 Live: फेल होने वाले स्टूडेंट को नहीं मिलेगी ओरिजनल मार्कशीट

असम बोर्ड एग्जाम में जो स्टूडेंट फेल हो जाएंगे उन्हें SEBA मैट्रिक रिजल्ट मार्कशीट की हार्ड कॉपी नहीं दी जाएगी। हालाँकि, अगर कोई असफल उम्मीदवार HSLC मार्कशीट की हार्ड कॉपी प्राप्त करना चाहता है, तो उसे असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड, डिवीजन- I कार्यालय में अलग से आवेदन करना होगा।

10:24 (IST) 11 Apr 2025
SEBA HSLC 10th Result 2025: कुछ ही मिनटों में वेबसाइट पर एक्टिव होगा लिंक

असम बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट बस कुछ ही मिनटों में जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद एक लिंक ऑफिशियल वेबसाइट sebaonline.org पर एक्टिव हो जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स इन वेबसाइट पर भी परिणाम चेक कर सकते हैं।

– sebaonline.org

– indiaresults.com

– assamresult.in

– resultsassam.nic.in

- education.indianexpress.com

10:22 (IST) 11 Apr 2025
Assam Board 10th Result 2025 Live: पिछले साल 1 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को मिली थी फर्स्ट रैंक

असम बोर्ड ने पिछले 20 अप्रैल 2024 शनिवार को 10वीं का रिजल्ट घोषित किया था। पिछले साल कुल उपस्थित छात्रों की संख्या 4,19,078 थी।

इसमें से फर्स्ट क्लास पास होने वाले छात्रों की संख्या 1,05,873 थी।

वहीं सेकेंड पोजिशन हासिल करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 1,50,764 थी।

60,680 स्टूडेंट्स को तीसरा स्थान हासिल हुआ था जबकि कुल पास होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 3,17,317 थी।

10:09 (IST) 11 Apr 2025
Assam Board 10th Result 2025 Live: कितने चाहिए पासिंग मार्क्स?

असम बोर्ड 10वीं की परीक्षा में वही स्टूडेंट पास होगा जो सभी सब्जेक्ट में कम से कम 33 नंबर प्राप्त करेगा। इसके अलावा सभी सब्जेक्ट में मिलाकर कुल 33 प्रतिशत मार्क्स वाला ही स्टूडेंट पास होगा। परिणाम की घोषणा होने के बाद विद्यार्थी अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके रिजल्ट चेक कर पाएंगे। साथ ही प्रोविजनल मार्कशीट भी रिजल्ट जारी होने के बाद डाउनलोड होगी।

09:54 (IST) 11 Apr 2025
Assam Board SEBA HSLC 10th Result 2025 Live Updates: पिछले साल कैसा रहा था असम बोर्ड का रिजल्ट?

पिछले साल SEBA असम बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 16 फरवरी से लेकर 4 मार्च 2024 के बीच आयोजित हुई थी और रिजल्ट की घोषणा 20 अप्रैल 2024 को हुई थी। पिछले साल कुल पास प्रतिशत 75.7 प्रतिशत था।

09:40 (IST) 11 Apr 2025
Assam Board 10th Result 2025 Live: इस साल कब आयोजित हुई थी असम बोर्ड 10वीं की परीक्षा?

इस साल असम बोर्ड 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से लेकर 3 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। वहीं असम बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 और 22 जनवरी को आयोजित की गईं। यह परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थीं। पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरी शिफ्ट में यह पेपर दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित हुए थे।

09:32 (IST) 11 Apr 2025
Assam Board 10th Result 2025 Live: रिजल्ट जारी होने के बाद इन वेबसाइट्स पर चेक करें परिणाम

असम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आ जाने के बाद जिन स्टूडेंट्स ने इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी वह आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य वेबसाइट जिन पर रिजल्ट देखा जा सकता है।

– sebaonline.org

– indiaresults.com

– assamresult.in

09:31 (IST) 11 Apr 2025
Assam Board SEBA HSLC 10th Result 2025 Live Updates: 1 घंटे बाद जारी कर दिया जाएगा असम बोर्ड 10वीं का परिणाम

आखिरकार बस एक दिन की देरी के बाद असम बोर्ड 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज जारी किया जाएगा। असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड (ASSEB) सुबह 10:30 बजे रिजल्ट का ऐलान करेगा।