Education: इस समय एशिया कप चल (ASIA CUP 2022) रहा है। भारत सुपर- 4 में पहुंच गया है। एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, हॉन्गकॉन्ग, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीम शामिल हैं। भारतीय टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस समय भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं। यहां हम आपको इन खिलाड़ियों के एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के बारे में बता रहे हैं।
Virat Kohli: 12वीं तक पढ़ाई की है विराह कोहली
विराट का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली के उत्तर नगर में हुआ था। उनके पिता प्रेम कोहली पेशे से वकील थे और उनकी मां सरोज कोहली एक गृहिणी हैं। विराट के बड़े भाई का नाम विकास और बड़ी बहन का नाम भावना है।
विराट कोहली (Virat Kohli Education Qualification) 12वीं पास हैं। उन्होंने 9वीं तक विशाल भारती पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की। उसके बाद उन्होंने 12वीं कक्षा तक पश्चिम विहार के सेवियर कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई की।
Rohit Sharma: रोहित शर्मा
रोहित शर्मा मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को बंसोड़, नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ। उनकी मां का नाम पूर्णिमा शर्मा और पिता का नाम गुरुनाथ शर्मा है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma Education Qualification) ने भी 12वीं तक पढ़ाई की है।
KL Rahul: केएल राहुल
केएल राहुल का पुरा नाम कन्नौर लोकेश राहुल है। राहुल का जन्म 18 अप्रैल 1992 को हुआ। उनके पिता लोकेश मैंगलोर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कर्नाटक (NITK) में प्रोफेसर और पूर्व निदेशक हैं। उनकी मां राजेश्वरी मैंगलोर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं।
राहुल (K L Rahul Education Qualification) मैंगलोर में पले-बढ़े और एनआईटी के इंग्लिश मीडियम स्कूल में हाई स्कूल और सेंट एलॉयसियस कॉलेज में प्री-यूनिवर्सिटी की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने बेंगलुरु की जैन यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।