26th january 71th Republic Day 2020 Google Doodle, India Republic Day: 26 जनवरी, 2020! आज गूगल गणतंत्र दिवस को समर्पित खास डूडल बनाया है। डूडल में गूगल ने देश के अलग अलग हिस्सों की प्रसिद्ध चीजों को समेटकर रख दिया है। आज के डूडल में डांस से लेकर योग तक को दिखाया गया है। इसके अलावा आज डूडल में ताजमहल और इंडिया गेट जैसे विश्व प्रसिद्ध स्थलों से लेकर इसके राष्ट्रीय पक्षी (भारतीय मोर), शास्त्रीय कलाओं, वस्त्रों और नृत्यों को इसमें समेटा है। इसे सिंगापुर स्थित कलाकार मेरू सेठ द्वारा डिजाइन किए गए हैं। इसमें देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को एक साथ लाता है।
गणतंत्र दिवस भारत का संविधान लागू होने के बाद एक स्वतंत्र गणराज्य बनने की दिशा का प्रतीक है। संविधान को बनाने के लिए लगभग तीन साल की सावधानी से विचार-विमर्श किया गया था। गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के 16 राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और 6 मंत्रालय परेड में हिस्सा ले रहे हैं। परेड के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं, साथ ही राजपथ पर दिल्ली पुलिस ड्रोन के जरिए नजर बनाए हुए है।
गांधी स्वपन जब सत्य बना
देश तभी गणतंत्र बना
जरा याद करो वीरों की कुर्बानी
जिससे देश गणतंत्र बना
हल्की सी धूप आती है बरसात के बाद
छोटी सी खुशी चाहिए बरसात के बाद
गणतंत्र दिवस मुबारक हो आपको शुभकामनाओं के साथ
ना जियो धर्म के नाम पर
ना मरो धर्म के नाम पर
इंसानियत ही है धर्म वतन का
बस जियो वतन के नाम पर
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
ना सर झुका है कभी और ना झुकाएंगे कभी
जो अपने दम पे जिए सच में जिंदगी है वही
गणतंत्र दिवस की बधाई
देशभक्तों से ही देश की शान है
देशभक्तों से ही देश का मान है
हम उस देश के फूल हैं यारों
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है
Happy Republic Day 2020
मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए
और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिए
Happy Republic Day 2020
ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गंवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आये…
71वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरंगे को सलामी दी। इस बार इस समारोह में ब्राजील के राष्ट्रपति जेएम बोलसोनारो मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे हैं। साथ ही ये पहली बार हुआ जब गणतंत्र दिवस पर इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति के बजाय नेशनल वॉर मेमोरियल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
साल 1929 में दिसंबर में लाहौर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन पंडित जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में हुआ। इस अधिवेशन में प्रस्ताव पारित कर इस बात की घोषणा की गई कि यदि अंग्रेज सरकार द्वारा 26 जनवरी 1930 तक भारत को डोमीनियन का दर्जा नहीं दिया गया तो भारत को पूर्ण रूप से स्वतंत्र देश घोषित कर दिया जाएगा।