आम आदमी पार्टी पिछले कुछ महीनों से किसी न किसी वजह से लगातार विवादों में घिरी रही है। आप विधायक गलत कारणों से समाचार की हेडलाइंस में आते रहे हैं। ताजा मामला दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती का है जो एम्स के सुरक्षा गार्ड्स के साथ मारपीट करने और अपने समर्थकों को एम्स की चारदीवारी गिराने के लिए उकसाने के मामले में फंसे हैं। इससे पहले ओखला से पार्टी विधायक अमानतुल्ला खान साली के साथ छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार किये जा चुके हैं। संदीप कुमार को विवादित सेक्स सीडी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद ही पार्टी और मंत्री पद से बर्खास्त कर चुके हैं। यह लिस्ट यहीं नहीं खत्म होती, इससे पहले आप के 12 विधायकों को विभिन्न आरोपों में गिरफ्तार किया जा चुका है।

पार्टी विधायकों के लगातार किसी न किसी विवाद में फंसने की वजह से हो रही गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक कार्टून शेयर किया। इस कार्टून में दो पुलिस वाले आपस में बात कर रहे हैं। कार्टून में एक पुलिस वाला अपने अधिकारी से कह रहा है, ‘बाहर एक नेता जोर-जोर से छींक रहा है!’ पुलिस अधिकारी जवाब देता है, ‘अगर वह आप पार्टी का हो तो उसे जेल में डाल दो।’ केजरीवाल के इस ट्वीट के जवाब में माइक्रो ब्लागिंग साइट पर लोगों ने भी कार्टून पोस्ट किया। लोगों ने इस बात पर हैरानी जताई कि मुख्यमंत्री पद पर आसीन एक व्यक्ति अपने दिन की शुरूआत किसी पर आरोप मढ़ते हुए करता है। एक यूजर ने कहा, ‘अरविंद सर! अमूमन अधिकतर लोग अपने दिन की शुरूआत गुड मॉर्निंग के साथ करते हैं लेकिन, आप अपने दिन की शुरूआत पीएम मोदी, एलजी और दिल्ली पुलिस को कोसते हुए करते हैं।’

केजरीवाल ने एक और ट्वीट कर दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग को संघ का हिस्सा बताया। उनके इस ट्वीट के जवाब में एक यूजर ने कहा, ‘और अरविंद केजरीवाल जी खालिस्तान के सहयोगी हैं या हिस्सा बन चुके हैं? साहब ये बड़बोली बातें बन्द कर दो वरना सब ख़त्म हो जाएगा।’

देखिए अरविंद केजरीवाल को ट्विटर यूजर्स ने कैसे जवाब दिया…

https://twitter.com/Atheist_Krishna/status/779181858093273088

https://twitter.com/om_khatti/status/779184644466044928

https://twitter.com/khushi2434/status/779171079461883904

Read Also: राफेल डील पर हुए दस्‍तखत, एक मिनट में 60 हजार फुट तक ऊपर जा सकता है यह विमान