मदन गुप्ता सपाटू
2021 की शुरुआत में गुरु मकर राशि में होंगे तथा 6 अप्रैल को कुंभ में प्रवेश करेंगे पुन: 14 सितंबर को वक्री होकर मकर में आएंगे। इसके बाद 21 नवंबर को पुन: कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे और शनि मकर राशि में ही रहेंगे। राहु वृष राशि में तथा केतु वृश्चिक राशि रहेगा।
मंगल सम्पूर्ण वर्ष मेष राशि से वृश्चिक राशि तक गोचर करेगा। इसी प्रकार अन्य ग्रह भी सम्पूर्ण वर्ष सभी राशियों में भ्रमण करते रहेंगे। ज्योतिष के अनुसार गुरु और शनि दोनों 10वीं अर्थात मकर राशि में चल रहे हैं। गुरु इस समय नीच हैं यानी कमजोर हैं और शनि अपनी ही राशि में बलवान हैं।
किसान आंदोलन चलेगा। दोनों ओर से दबाव बनेगा। आपसी टकराव चलता रहेगा। अप्रैल में 6 तारीख से जब गुरु शनि से अलग होंगे, तब जाकर कोरोना और किसान समस्या का ठीक से हल निकलेगा। परंतु इससे पहले 10 फरवरी के आसपास जब 6 ग्रह मकर राशि में होंगे तब एक बार फिर ऐसा जन आक्रोश किसी भी कारण से देखने को मिल सकता है। शनि न्यायाधीश की भूमिका निभाएंगे और न्यायालयों को समस्याएं सुलझाने के लिए बार-बार आगे आना पड़ेगा।
भारत
भारत का 74वां वर्ष चुनौतीपूर्ण रहेगा। नया साल कालसर्प योग से आरंभ हो रहा है जो 15 अगस्त 1947 को भी था। सीमाओं पर तनाव बढ़ेगा। भारत चीनी कंपनियों के विरुद्ध एक गंभीर आर्थिक युद्ध आरंभ करेगा। हमारी अर्थव्यवस्था में सुधार होगा।
विश्व पटल
अमेरिका और चीन के मध्य आर्थिक युद्ध चलता रहेगा। पाकिस्तान चीन के चंगुल में फंसता जाएगा।
राज्य
हिमाचल जिसकी प्रभाव राशि मीन है, उन्नति करेगा परंतु कुछ विकास योजनाओं में विध्न पड़ेगा। हरियाणा गतिशील रहेगा। जम्मू व कश्मीर में पर्यटन और आतंक दोनों बढ़ेंगे। पंजाब की जनता में रोष रहेगो। दिल्ली में जनसंख्या विस्फोट और भूकंप की संभावना है। उत्तर प्रदेश में 23 सितंबर के बाद राजनीतिक हत्याओं और धर्मिक उन्माद के बावजूद उन्नति होगी। बगाल में भाजपा का प्रभाव बढ़ेगा।
चंद्र राशि और अंक विज्ञान के अनुसार आप-अपना भविष्य जानिए-
1.मेष
2021 काफी अच्छा रहेगा। इस वर्ष मुख्य रूप से आपके करिअर और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। कर्मफल दाता शनि देव की अपार कृपा मिलेगी जो आपके जीवन को खुशहाल बनाने में मदद करेगी।
– सूर्य देव को प्रतिदिन तांबे के पात्र से अर्घ्य दें।
2.वृषभ
नया वर्ष आपके लिए नई सफलताएं और उपलब्धियों वाला रहेगा। शनिदेव पूरा वर्ष भाग्य स्थान में ही विराजमान रहेंगे। -शनिवार के दिन चीटियों को आटा डालेंं।
3.मिथुन
इस वर्ष आर्थिक जीवन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता क्योंकि मिथुन राशि वालों के बृहस्पति और शनि अष्टम भाव में युति बनाएंगे। धन हानि होने के योग बनेंगे। -बुध के बीज मंत्र श् ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:श् का जाप प्रतिदिन 108 की संख्या में करें।
4.कर्क
ये साल करिअर की दृष्टि से अच्छे परिणामों को लेकर आएगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यस्थल पर तरक्की दिलाएंगे। -मंगलवार के दिन मंदिर जाकर लाल रंग का झंडा लगाएं।
5-सिंह
आर्थिक दृष्टि से यह साल ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार के सहयोग से धन अर्जित कर पाने में सफलता हासिल करेंगे। – रविवार के दिन बैल को गेहूं अथवा आटे की लोई खिलाएं।
6-कन्या
साल की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी वहीं मध्य में आपको सावधान रहने की जरूरत होगी। करिअर में आपको अच्छी सफलताएं मिल सकती हैं।
– चाँदी का एक ठोस चौकोर टुकड़ा सदैव अपने पर्स या पॉकेट में रखे।
7-तुला
2021 आपके लिए बहुत सारे बदलाव लेकर आने वाला है। जीवन में कई महत्त्वपूर्ण बदलाव भी इस समय आएंगे। जून से जुलाई के बीच कार्य क्षेत्र में काफी लाभ होगा। । – गोमाता की जितनी हो सके करें और उन्हें आटे की लोई खिलाएं तथा उनकी पीठ पर तीन बार हाथ फेरें।
8-वृश्चिक
यह साल आपके लिए कई मायनों में अच्छा रहेगा। हालांकि आपको स्वास्थ्य से संबंधित मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होगी। -प्रतिदिन मस्तक पर केसर अथवा हल्दी का तिलक लगाना बेहतर परिणाम देगा।
9-धनु
व्यापार में अपार सफलता मिलेगी जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। इस साल आपका स्वास्थ्य मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य जीवन पिछले वर्ष के अनुसार काफी बेहतर होगा।
-शनिवार के दिन सरसों के तेल में उड़द की दाल के पकौड़े बनाकर गरीबों में बांटना उत्तम रहेगा।
10-मकर
आपकी राशि में शनि और गुरु की युति आपको भाग्य का साथ प्रदान करेगी। करिअर में बिना रुके लगातार आगे बढ़ते जाएंगे। -मंगलवार के दिन रक्तदान करना तथा घर से दूर अनार का पेड़ लगाने से आपका संकटों से बचाव होगा।
11-कुंभ
व्यापार करने वाले जातकों को किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। नौकरी में स्थानांतरण के योग भी बन रहे हैं। मेहनत अनुसार फल की प्राप्ति होगी।
– शनिवार के दिन चींटियों को आटा डालना और दिव्यांग जनों को भोजन कराना उत्तम रहेगा।
12-मीन
आपको इस समय अपने अधिकारियों और अपने सहकर्मियों से बेहतर संबंध बनाकर चलने की जरूरत होगी। तभी आपके अधिकारी आपकी मेहनत को देख पाएंगे। नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा।
-आपको सदैव अपनी जेब में एक पीले रंग का रूमाल रखना चाहिए।
