उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले एक युवक ने किसी को रुपए उधार दिए थे। जब वह वापस मांगने गया तो आरोपी पक्ष ने पत्थर से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

यह है मामला: पुलिस के मुताबिक, मुजफ्फरनगर के खेडु सुदियान निवासी अमन शेखर ने राम कुमार नाम के व्यक्ति को कुछ रुपए उधार दिए थे। बताया जा रहा है कि अमन काफी से अपने रुपए वापस मांग रहा था, लेकिन राम कुमार रुपए नहीं लौटा रहा था। सोमवार (17 जून) को अमन अपने रुपए मांगने राम कुमार के घर पहुंचा तो वह भड़क गया।

National Hindi News, 18 June 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक 

पहले हुई कहासुनी, फिर मारे पत्थर: बताया जा रहा है कि अमन ने उधार दिए रुपए वापस मांगे तो राम कुमार बहानेबाजी करने लगा। इस पर अमन नाराज हुआ तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। जानकारी के मुताबिक, इसके बाद राम कुमार और उसके परिजनों ने अमन को पत्थर मारने शुरू कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Bihar News Today, 18 June 2019: बिहार से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक 

डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया: जब अमन बुरी तरह घायल हो गया तो आसपास मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह बचाया। इसके बाद वे उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

यूपी में लगातार हो रहा क्राइम: गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में लगातार आपराधिक वारदात सामने आ रही हैं। यहां के प्रतापगढ़ जिले में 2 दिन पहले एक दलित किसान की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को चारपाई से बांधकर जला दिया गया था। पुलिस इस मामले में भी कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई है। वहीं, रामपुर जिले में महिला से उसके पति के सामने 3 लोगों ने गैंगरेप किया था।