हरियाणा के रेवाड़ी में एक ऐसी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो अपने पति के शौक पूरे करने के लिए ऑटो में बैठकर सवारियों के जेब काटती थी। महिला ने पुलिस को बताया कि पति ऐश की जिंदगी जीने के लिए चोरी करने मदद करता था। पुलिस अब महिला के पति की तलाश कर रही है।

महिला ने चोरी किया पर्स: बता दें कि सोमवार (11 नवंबर) को यह महिला ऑटो में सवार हुई साथ में बैठी एक महिला का पर्स चोरी कर अगले स्टॉप पर उतर गई। पीड़ित महिला के अनुसार पर्स में 10 हजार रुपये थे। जब पीड़ित महिला को पर्स चोरी होने की जानकरी हुई तो वह शोर मचाने लगी, जिसे सुन आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए।

Hindi News Today, 12 November 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की तमाम अहम खबरों के लिए क्लिक करें

पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला किया दर्ज: इस घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि पीड़ित महिला जहां से ऑटो में बैठी थी वहीं से एक संदिग्ध महिला को बाइक से उतरते और ऑटो में बैठते हुए देखा गया।

महिला के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस पति की कर रही है तलाश: इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध महिला की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने उसी बाजार में बच्ची के साथ घूमती महिला को पकड़ लिया। जब पुलिस ने महिला को थाने ले जाकर पूछताछ की तो पुलिस चोरी की वजह जानकर हैरान रह गई। दरअसल महिला ने बताया कि पति ऐश की जिंदगी जीने के लिए यह काम करवाता है। उसने पर्स भी चोरी करने की बात कबूली। गोकुल गेट पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर अब पुलिस पति की तलाश कर रही है।