दिल्ली के जैतपुर इलाके से एक अजीब घटना सामने आई है। यहां एक महिला रात के समय बाइक से पेट्रोल निकालकर उसमें आग लगा रही थी। वह दूसरी बाइक में आग लगाने वाली थी कि आस-पास के लोगों ने देख लिया। इस अजीब घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
पेट्रोल निकालकर बाइक में लगाई आग
असल में दिल्ली के साउथ ईस्ट जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक महिला बाइक से पेट्रोल निकालते हुए मिली। इसके बाद उसी ने उस पेट्रोल के बाइक पर छिड़क दिया और आग लगा दी। वह महिला यहीं पर नहीं रुकी, वह दूसरी बाइक में आग लगाने वाली थी कि पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल दिल्ली पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। वैसे अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि महिला ऐसा क्यों कर रही थी? वहीं इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो हैरान करने वाला है।
सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रात का समय है। रास्तें पर कई गाड़ियां खड़ी है। करीब 2.43 बज रहे हैं। एक महिला लाल रंग का सूट पहने हुए सड़क पर दिखाई देती है। सड़क कम शायद गली है। चारों तरफ घर हैं। वह महिला सीधे जाती है और फिर बाइक के पास जाकर खड़ी हो जाती है फिर नीचे जमीन पर बैठ जाती है। इसके बाद वह बाइक के पेट्रोल का वायर खोलती है। उसमें से पेट्रोल निकालती है और माचिस की तिल्ली से उसमें आग लगा देती है। आग लगाने के बाद वह आराम से वहीं से निकल जाती है। हालांकि इसके बाद वह दूसरी बाइक में आग लगाते हुए पकड़ी जाती है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग सन्न रह जाते हैं। लोग यह सोचने पर मजबूर हैं कि आखिर वह महिला ऐसा क्यों कर रही है?
जब लोगों ने बाइक को जलते हुए देखा तो आग बुझाने लगे। इसके बाद उनकी नजर सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी, जिसके बाद महिला के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद लोगों ने गली में उस महिला को खोजना शुरू किया तो उनकी नजर उस पर पड़ी, वह पेट्रोल वाली पाइप को हटाकर एक और बाइक में आग लगाने वाली थी मगर इससे पहले ही पकड़ी गई। इसके बाद दूसरी महिलाओं ने उसकी पिटाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया।