बिहार के गया से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मगरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने तीन बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने खुद भी फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला ने पहले अपने तीनों बच्चों को फंदे पर लटकाया फिर फांसी लगा ली।

पति पर प्रताड़ना का आरोप

घटना की खबर जैसे ही इलाके में फैली सनसनी मच गई। हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर इस महिला ने अपने बच्चों की हत्या क्यों की? भला एक मां ऐसा कैसे कर सकती है? जरूर उसके साथ कुछ बहुत बुरा हुई होगा जो उसकी जीने की इच्छा खत्म हो गई, इतना ही नहीं उसने अपने तीन बच्चों को भी जान ले ली। महिला की नाम मालती देवी है। मालती देवी के परिजनों ने कहा है कि वह तनाव में रहती थी। उनका कहना है कि वह अपने पति के कारण परेशान रहती थी। उसका पति उसे प्रताड़ित करता था। इसी वहज से उसने फांसी लगाई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मालती के पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

महिला ने बच्चों को फांसी पर लटकाया

एसपी हिमांशु ने बताया है कि गया के मगरा थाना क्षेत्र में शनिवार को मालती देवी नाम की एक महिला और उसके तीन बच्चे मृत पाए गए। हमने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। महिला ने पहले तीनों बच्चों को फांसी पर लटकाया फिर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शुरुआती जांच में पाया गया है कि उसका पति उसे प्रताड़ित करता था। महिला के रिश्तेदारों का कहना है कि मालती के साथ जरूर कुछ गलत हुआ था जिसके कारण वह ऐसा कदम उठाने पर मजबूर हो गई।

फिलहाल पुलिस इस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है। इसमें जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पति चंदन भारती पर आरोप है कि वह महिला के साथ अच्छे से पेश नहीं आता था। वह मालती के साथ मारपीट करता था। इसलिए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने जो किया है वह उसका पति जिंदगी भर नहीं भूलेगा। वह सोच भी नहीं सकता था कि मालती ऐसा कर सकती है। सोचिए वह कितना प्रताड़ित हुई होगी जो ऐसा कदम उठाने पर मजबूर हो गई।

नोट: (सुसाइड कहीं से भी सही कदम नहीं है, यह समस्या का समाधान नहीं है, कितने भी मुश्किलें क्यों ना आएं हमें हार ना मानकर उसका सामना करना चाहिए, हालातों से लड़ना चाहिए।)