झांसी से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां करौंदी माता मंदिर के पास आजाद नगर कॉलोनी में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। अभी चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। किसी को भी उसके मरने की वजह के बारे में जानकारी नहीं है। वह अपने मायके आई हुई थी। वह चुपचाप रहती थी। उसने अपनी हथेली पर सुसाइड नोट लिखा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल, पीड़िता ने अपने मौत की वजह खुद को बताई है। वहीं उसके रिश्तेदारों का कहना है कि वह बेमेल शादी होने से परेशान थी। उसकी शादी 10 साल बड़े लड़के के साथ हुई थी। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है।
पीड़िता थाना रक्सा के आजाद नगर कॉलोनी के रहने वाले आजाद यादव की बेटी है। वे ठेकेदारी का काम करते हैं। आजाद ने 6 फरवरी 2023 को अपनी सबसे छोटी बेटी आकांक्षा (22) की शादी खैलार के रहने वाले जितेंद्र यादव (33) से की थी। जितेंद्र बीएचईएल में संविदा पर काम करता है। परिजनों के अनुसार, 23 जून को आकांक्षा सुसराल से मायके आई थी। वह अजीब सा व्यवहार कर रही थी। वह चुप-चुप रहती थी। ज्यादा किसी से बात नहीं करती थी।
घर का काम नहीं करती थी बहू, सास ने गोली मारकर कर दी हत्या, पकड़ में ना आए इसलिए चली ये चाल
बुधवार की सुबर पिता ऑफिस चले गए औऱ मां सब्जी लेने चली गईं। उस वक्त वह घर में अकेली थी। इसी बीच उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मां जब सब्जी लेकर घर लौटीं ते देखा कि आकांक्षा फंदे पर लटक रही थीं। वे चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर पड़ोसी जमा हो गए। किसी ने रक्सा पुलिस को घटना की सूटना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में रक्सा थाना प्रभारी अरुण तिवारी ने कहा कि आकांक्षा के सुसाइड नोट की जांच की जा रही है।
बांये हाथ पर 5 लाइन का लिखा सुसाइड नोट
पीड़िता ने अपने बांये हाथ पर 5 लाइन का सुसाइड नोट लिखा था। उसने लिखा था कि मैंने जो भी किया अपनी मर्जी से किया। किसी और की वजह से नहीं। मेरे मरने की वजह मैं खुद हूं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
