मुंबई से एक अजीबो-गरबी घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने एक डॉगी पर तेजाब फेंक दिया। इससे डॉगी बुरी तरह जल गया। उसकी एक आंख भी जल गई। फिलहाल महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान शबिस्ता सुहैल अंसारी के रूप में हुई है। वह 35 साल की है। उसने अपनी सोसायटी में रहने वाले एक आवारा कुत्ते पर तेजाब फेंककर जला दिया। जिससे डॉगी बुरी तरह जल गया। उसकी एक आंख पूरी तरह जल गई। फिलहाल महिला को पशु क्रूरता के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बारे में सुनकर लोग हैरानी जता रहे हैं। लोगों को महिला की हरकतों पर यकीन नहीं हो रहा है। आखिर उस बेजुबान डॉगी की गलती क्या थी।
बिल्लियों से जुड़ा है मामला
रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला बिल्लियों से जुड़ा हुआ है। असल में वह महिला कुछ बिल्लियों को नियमित रूप से खाना खिलाती थी। यह डॉगी कथित तौर पर उन बिल्लियों का पीछा करता था। यह बात महिला को पसंद नहीं आती थी। एक तरह से उस महिला ने उन बिल्लियों को पाल लिया था। वे उसके घर के बाहर पाई जाती थीं। वह डॉगी उन बिल्लियों का पीछा करता था। इस बात से नाराज होकर महिला ने एक दिन डॉगी के ऊपर तेजाब फेंक दिया। वह कुत्ते को हानि पहुंचाना चाहती थी। वह चाहती थी कि डॉगी किसी भी हाल में उसकी बिल्लियों का पीछा ना करे। उनके पास ना जाए।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सोते हुए कुत्ते के पास जाती है और उस पर एसिड फेंक देती है। एसिड अटैक में कुत्ते की एक आंख चली गई। आगे देखा जा सकता है कि हमले के बाद डॉगी बदहवास होकर भागने लगता है। वह दर्द से चिल्ला रहा है। कुत्ते की देखभाल बालासाहेब तुकाराम का शख्स करता था। उसने शाम को देखा कि डॉगी घायल अवस्था में कराह रहा है। वह डॉगी को पशु चिकित्सालय में ले गया।
इसके बाद भगत ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो देखा कि अंसारी कुत्ते पर हमला कर रही है। उसने ही महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया। फिलहाल मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 429, धारा 11 (1) और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 119 के तहत महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।