उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक सनीसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को शौचालय के गड्ढे छिपा दिया। असल में महिला का उसके देवर के साथ अवैध संबंध था। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि मृतक साकर 6 जून से लापता था। उसके शव को गड्ढे से निकाल लिया गया है। उसके गले में आरोपी पत्नी आसिया की चुन्नी मिली है। आशंका है कि इसी चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि महिला का उसके देवर सुहेल के साथ संबंध था।
पुलिस का कहना है कि साकर को पत्नी आसिया के संबंध के बारे में पता चल गया था। उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की मगर वह नहीं मानी। इसके बाद ही आसिया ने उसे मारने की योजना बनाई। उसने देवर सुहेल के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। उसने शव को शौचालय के गड्ढे में दबा दिया। वह वहां बदबू आने लगी तो उसने धूप-बत्ती जलाया। लोगों ने पूछा तो उसने बताया कि किसी बाबा ने बताया है कि ऐसा करने से साकर जल्दी मिल जाएगा।
पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया
एबीपी की रिपोर्ट के अनुसार, पति साकर फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। एक रात वह काम से लौटा तो पत्नी और और सौतेले भाई आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद पति और पत्नी में झगड़ा हुआ। आसिया ने अगले दिल सुहेल को सारी बातें बताईं। इसके बाद दोनों ने साकर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पति को मारने के बाद भी आसिया देवर सुहेल से मिलती रही। जब लोगों को उसकी अजीब हरकतों पर शक हुआ तो उन्होंने शौचालय के गड्ढे को खोलने की बात की। इसी बात आसिया ने सुहेल के साथ मिलकर पति के शव को गड्ढे से निकालकर निर्माधीन मकान में दफना दिया। लोगों ने दोनों को मिट्टी ले जाते हुए देख लिया। उन्हें दोनों पर शक हुआ।
इसके बाद साकर अली के परिजन पड़ोसी सुहेल के घर पहुंच गए। जहां आसिया और सुहेल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उनकी पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
रिपोर्ट के अनुसार, सुहेल कुछ महीनों पहले की सौअदी अरब से लौटा था। वह अपने पिता के साथ रहता था। वह जमीन खरीद कर मकान बनवा रहा था। इसी बीच उसकी आसिया से नजदीकियां बढ़ीं और उनके बीच अवैध संबंध बने। आसिया का पति जब भी घर से बाहर जाता वह उसके घऱ आ जाता। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।