यूपी के हमीरपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से नाराज पत्नी ने कथित तौर पर अपने पति का प्राइवेट पार्ट दांत से काट दिया। जिससे पति जख्मी हो गया। लहूलुहान हालत में वह अस्पताल पहुंचा जहां उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रिपोर्ट के अनुसार, पत्नी अपने पति के अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से नाराज थी। उसने पति का विरोध किया मगर जब वह नहीं माना तो गुस्से में आकर दांत से उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। जिससे पति घायल हो गया। पति को घायल अवस्था में ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया मगर उसकी हालत देखने के बाद डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।
पति-पत्नी के बीच हुई मारपीट
घटना बीती रात की है। अप्राकृतिक यौन संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। पत्नी ने विरोध किया। इसके बाद मामला बढ़ गया औऱ फिर मारपीट होने लगी। गुस्साई पत्नी ने दांतो से पति की प्राइवेट पार्ट काट दिया। मामला सदर कोतवाली के टिकरौली गांव का है। पति का नाम राजू निषाद है। वे 27 साल के हैं। बीती रात पत्नी-पत्नी में बहस हो गई। जिसके बाद यह घटना हुई। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि युवक की हालत गंभीर थी। इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर अस्पताल रेफर किया गया।
महिला ने कहा- पति शराब पीकर बनाता है अप्राकृतिक यौन संबंध
मामले में हमीरपुर थाना कोतवाली के इंचार्ज अनूप सिंह ने कहा कि पुलिस को मारपीट की सूचना मिली थी। फिलहाल धारा 324 IPC के तहत पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं पत्नी का कहना है कि पति रोज शराब पीकर घर आता और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता। गुस्से में उसने उसे दांत से काट लिया। फिलहाल पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।