20 साल की लड़की को उसके प्रेमी ने गोली मारी फिर उसे चाकू से गोद दिया। चाकू से लड़की के गर्दन पर कई हमले किये गये थे। घटना के बारे में मिली विस्तृत जानकारी के मुताबिक यह घटना साउथ कोलकाता की है। बताया जा रहा है कि प्रियंका पुरकैत का 26 साल के राकेश हल्दर से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 4 साल तक चले इस रिलेशनशिप के बाद अब प्रियंका इस रिश्ते को खत्म करना चाहती थी।
शादीशुदा राकेश हल्दर अपनी प्रेमिका के इस रुख से काफी खफा था। बीते शनिवार (20-6-2020) की सुबह उसने रिजेंट पार्क स्थित प्रियंका के घर पर जाकर उसे उस वक्त गोली मार दी जब वो गहरी नींद में सो रही थी। इतना ही नहीं प्रियंका मरी या नहीं? यह कन्फर्म करने के लिए उसने चाकू से उसके गर्दन पर भी कई वार किये।
लड़की की हत्या के बाद मामले में हंगामा मच गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए राकेश को दोपहर होते-होते प्रियंका के घर से कुछ ही दूर से गिरफ्तार कर लिया है। राकेश ने पुलिसिया पूछताछ में बताया कि उसने इंटरनेट पर वीडियो देखकर बंदूक बनाना सीखा था।
पुलिस ने बताया कि घटना के दिन प्रियंका अपनी मां और चाची के साथ घर में थी। सुबह करीब 8 बजे उसकी मां घर से बाहर किसी काम के सिलसिले में गई थीं। जबकि उसकी चाची घर के पास ही अन्य कामों में व्यस्त थीं। मौका पाकर राकेश घर में घुस गया और उसने बिना वक्त गंवाए प्रियंका को गोली मार दी। उसके बाद उसकी मौत कन्फर्म करने के लिए उसने उसके गर्दन पर चाकू से कई हमले किये।
बताया जा रहा है कि पेशे से ड्राइवर राकेश इस घटना को अंजाम देने के बाद साइकिल से फरार हुआ था। प्रियंका की चाची ने सबसे पहले राकेश को देखा था और उन्होंने ही हो-हल्ला मचाकर लोगों को इकट्ठा किया। बताया जा रहा है कि प्रियंका ग्रेजुएशन कर रही थी औऱ थर्ड इयर की छात्रा थी। प्रियंका को जानने वाले लोगों का कहना है कि वो मेधावी छात्र थी औऱ हमेशा क्लास जरुर अटेन्ड करती थी।
बहरहाल इस मामले में पुलिस ने आऱोपी राकेश के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस को पता चला है कि यह दोनों साल 2016 से रिश्ते में थे लेकिन लड़की अब राकेश से अलग होना चाहती थी।
