Jalaun Murder News: उत्तर प्रदेश के जालौन से हत्या का दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां के उरई में रविवार की सुबह योगाभ्यास कर रहे एक बुजुर्ग की गांव के ही एक शख्स ने गला रेतकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े बुजुर्ग की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया।
बर्खास्तगी को लेकर हुए विवाद में हत्या
आपराधिक घटना की सूचना मिलने पर सर्किल ऑफिसर और फोरेंसिक एक्सपर्ट जांच के लिए मौके पर पहुंचे। खबर है कि भीमनगर में एक स्कूल के प्रिंसिपल की बर्खास्तगी को लेकर हुए विवाद में हत्या की गई है। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़ें – बेटी का पीछा करता था शख्स, माता-पिता ने किया मना, नहीं मानने पर बेरहमी से पीट-पीटकर की हत्या
मृतक की पहचान रामपुरा थाना क्षेत्र के सिलौआ गांव में रहने वाले विद्याराम जाटव (70) के रूप में हुई है। रविवार को वो सुबह योग कर रहे थे, तभी एक हमलावर ने उनकी गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हमले में उनका सिर धड़ से अलग हो गया।
साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाया
घटना के संबंध में उनके परिवार ने बताया कि वो भीमनगर में तीन शिक्षण संस्थानों का प्रबंधन करते थे। 2019 में भीमनगर निवासी राम खिलावन को हेडमास्टर पद से हटाने के बाद विवाद शुरू हो गया था। पीड़ित के परिजनों ने राम खिलावन और उसके साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें – गोवा घूमने गए दिल्ली के पर्यटक ने स्थानीय महिला को कार से कुचला, कुत्ते को लेकर हुआ था विवाद, गिरफ्तार
माधोगढ़ के सर्किल ऑफिसर राम सिंह ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच जारी है।
बेटी का पीछा करने पर कर दी हत्या
गौरतलब है कि शनिवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक युवती के माता-पिता और रिश्तेदारों ने 21 वर्षीय एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। युवती ने शख्स पर उसका पीछा करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रविवार को इस संबंध में जानकारी दी थी।
एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को जिले के हदगांव कस्बे में हुए हमले के सिलसिले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित शेख अराफात को उसके घर के पास लात-घूंसों और डंडों से पीटा और फिर चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी।