दुष्कर्म की शिकार 22 साल की नेपाली महिला किसी तरह बदमाश के चंगुल से छूट कर भागीं औऱ एफआईआर दर्ज कराने के लिए उन्हें 900 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ी। नेपाल की रहने वाली इस महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया और आरोपी ने इस घिनौनी वारदात का वीडियो भी बनाया। महिला उत्तर प्रदेश के लखनऊ में थीं और किसी तरह वहां से छूट कर वो महाराष्ट्र के नागपुर पहुंचीं जहां उन्होंने अब केस दर्ज कराया है।

कैब से किया सफऱ: लखनऊ के एक घर में कैद महिला ने वहां से निकलकर एक कैब कर लिया। महिला 900 किलोमीटर का सफर तय कर महाराष्ट्र के नागपुर पहुंची। दरअसल महिला ने बताया है कि लखनऊ में कुछ पुलिसवाले आरोपी के दोस्त थे लिहाजा उन्हें एफआईआर दर्ज् कराने के लिए 900 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ा।

आरोपी ने वीडियो किया वायरल: नेपाल की रहने वाली महिला से दुष्कर्म के आरोपी का नाम प्रवीण यादव बताया जा रहा है। पीड़िता ने बताया कि प्रवीण यादव ने लॉकडाउन के दौरान उन्हें आर्थिक मदद देने के लिए बुलाया था और फिर वो उनका शारीरीक शोषण करने लगा। महिला ने बताया कि आरोपी युवक ने उनके कई सारे गंदे वीडियो बना लिये और फिर उन्हें ब्लैकमेल करने लगा।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया जिसके बाद उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने का फैसला किया। नागपुर पुलिस ने साफ कया है कि इस मामले में केस दर्ज किया गया है और मामले को लखनऊ पुलिस के पास भेज दिया गया है।

बेटे के सामने मां से रेप: इधर गुजरात के मोर्बी जिले में बेटे के सामने महिला से बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। राजकोट पुलिस ने बताया कि 20 साल के महेंद्र राठौड़ पर महिला से दुषकर्म करने का आरोप लगा है। वहीं हरेश जाधव नाम के एक अन्य युवक पर आरोप है कि उसने इस घिनौनी हरकत का वीडियो बनाया। आरोप है कि जाधव ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो बाद में वायरल हो गया।

गुरुग्राम में पुलिस पर रेप का आरोप: हरियाणा के गुरुग्राम में 36 साल उम्र की एक महिला ने एक हवलदार पर दुष्कर्म करने और धमकाने का आरोप लगाया है। महिला ने गुरुग्राम के हवलदार के खिलाफ दिल्ली पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता दिल्ली के एक प्राइवेट बैंक में काम करती है।

दर्ज शिकायत में महिला ने कहा है कि वह साल 2017 में हरियाणा के रोहतक निवासी हवलदार सुधीर के संपर्क में आई थी। दोस्ती होने के कुछ दिनों बाद सुधीर उसे एक होटल में ले गया और वहां उसने उनके साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि उस दिन के बाद हवलदार ने उसे धमकाकर कई मौकों पर उसके साथ दुष्कर्म किया। हवलदार सुधीर इस समय गुरुग्राम के नगर थाने में पदस्थ है। उसने आरोपों को झूठा करार दिया है।

आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में दिल्ली-एनसीआर, गुरुग्राम और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से रेप की घटनाएं सामने आई हैं। आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली-एनसीआर में साल 2019 में दुष्कर्म औऱ छेड़छाड़ के करीब 1162 मामले दर्ज हुए हैं जबकि इस साल अब तक 521 रेप और छेड़छाड़ के मामले एनसीआर के थानों में दर्ज हुए हैं। गुरुग्राम में इस साल अब तक रेप के 100 और छेड़छाड़ के 92 मामले सामने आए हैं।