आम लोगों के साथ धोखाधड़ी हो तो इनता आश्चर्य नहीं होता, जितना किसी पुलिसकर्मी के साथ होने पर होता है। मन में केवल ये ही बात आती है कि अरे पुलिसकर्मियों के साथ भी ऐसा हो सकता है क्या। उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हैरानी हो रही है।

दारोगा पति का जेठानी के साथ अफेयर

यहां एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने दारोगा पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके दारोगा पति का उनकी जेठानी के साथ अफेयर है। पूरा मामला राजधानी के महानगर कोतवाली इलाके का है।

रोती बिलखती थाने पहुंची महिला इंस्पेक्टर ने बताया कि पहले पति की मौत के बाद वो एकदम अकेली हो गई थी। अपने एक बेटे के साथ वो जिंदगी जी रही थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात लखनऊ में तैनात दारोगा से हुई। दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।

आपत्तिजनक स्थिति में अपने ही बेडरूम में पकड़ा

हालांकि, बीते दिनों उन्होंने अपने पति को उनकी भाभी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में अपने ही बेडरूम में पकड़ लिया। ये देख कर वो चौंक गईं। इस बात का विरोध करने पर पति ने उन्हें बुरी तरह पीटा। जब वो अपने जेठ से ये सारी बातें कहने गईं तो जेठ ने भी उनके साथ बदसलूकी की।

महिला इंस्पेक्टर का आरोप है कि पति, जेठ-जेठानी ने उनके साथ मारपीट की और उनके शरीर पर रहे गहने भी छीन लिए। वो जैसे-तैसे उनकी चंगुल से छूटकर थाने आई हैं।

थाने में मौजूद अधिकारी और पुलिसकर्मी महिला की आपबीती सुनकर हैरान रह गए। महिला इंस्पेक्टर को तत्काल मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया। फिर मामला दर्ज कर आरोपित पति, जेठ-जेठानी के खिलाफ जांच शुरू कर दी। पूरे मामले में पुलिस ने कहा कि महिला इंस्पेक्टर की मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। अगर आरोप सही पाए गए तो कड़ा एक्शन लिया जाएगा।