Kanpur Lady Constable Rape News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में महिला कॉन्स्टेबल के साथ रेप की वारादात को अंजाम दिया गया। अयोध्या में पोस्टेड पीड़ित करवाचौथ के लिए अपने ससुराल आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसके साथ धर्मेंद्र उर्फ कल्लू पासवान ने रेप किया। इस दौरान हुई हाथापाई में महिला की दांत भी टूट गई। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गांव तक जाने के लिए मांगी थी लिफ्ट
जानकारी अनुसार महिला सिपाही करवाचौथ के लिए ससुराल आई थी। हालांकि, देर रात हो जाने की वजह से उसने अपने गांव तक जाने के लिए आरोपी से लिफ्ट मांगी। पीड़ित ने बताया कि उसने धर्मेंद्र से लिफ्ट मांगी तो वो राजी हो गया। उसने कहा कि वो उसकी गांव की ही ओर जा है और वो उसे छोड़ देगा। ये सुनकर वो उसके बाइक पर बैठ गई।
आरोप है कि आधे रास्ते में ही वो बहाना करके बाइक दूसरी ओर मोड़ने लगा। शक होने पर महिला ने उसका विरोध किया और उधर जाने से मना कर दिया। लेकिन वो जबदस्ती करने लगा। उसने महिला के कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म करने लगा।
बचाव में आरोपी से भिड़ गई पीड़ित
अपने बचाव में पीड़ित उससे भिड़ गई। उन्होंने आरोपी की उंगली काट ली। हाथापाई में उनकी दांत टूट गई। शोर मचाने पर आरोपी मौके पर से फरार हो गया।
जॉइंट सीपी (पुलिस कमिश्नर) हरिश्चंद्र ने कहा कि आरोपी को आभास था कि महिला पुलिस को शिकायत करेगी। ऐसे में वो खुद ही एक अन्य पुलिस चौंकी पहुंच गया और बाइक चोरी की झूठी शिकायत दर्ज करा दी। वो कहने लगा कि उसकी बाइक किसी ने चोरी कर ली है।
महिला ने देखते ही आरोपी को पहचान लिया
इधर, खुद को संभाल कर पीड़ित नजदीकी पुलिस चौंकी पहुंची और आपबीती सुनाई। इसी बीच आरोपी को लेकर दूसरे पुलिस चौकी की टीम वहीं आ गई। पीड़ित ने आरोपी को पहचान लिया। ऐसे में बिना देर किए महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार क लिया।