Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हे ने बारातियों को रोटी देर से परोसने कारण शादी तोड़ दी। वो यहीं नहीं रुका, उससे उसी रात किसी और लड़की से शादी भी कर ली। इस बात का पता जब दुल्हन को चला तो वो सन्न रह गई। उसके सारे सपने टूट गए।
दोनों पक्ष का समझौता कराया गया
ऐसे में पूरे मामले में दुल्हन ने बुधवार को एसपी आदित्य लांग्हे को प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत की है। रोती बिलखती दुल्हन ने न्याय की गुहार लगाई। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और फिर शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष का समझौता कराया गया।
यह भी पढ़ें – ‘दूसरी शादी कर लूंगा…’, बच्चा पैदा नहीं होने पर पति ने दी धमकी, परेशान पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम
मामला जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के औद्योगिक नगर चौकी इलाके के हमीदपुर का है। घटना के संबंध में बात करते हुए पीड़ित दुल्हन ने बताया कि उसकी शादी सात महीने पहले गांव के ही महताब नाम के शख्स से तय हुई थी। 22 दिसंबर को शादी होने वाली थी।
दुल्हन ने बताया कि घरवालों ने शादी की सारी तैयारी कर ली थी। तय कार्यक्रम को अनुसार बारात आई। सभी का स्वागत किया गया। हालांकि, दावत के दौरान रोटी देर से मिलने की बात कहकर एक बाराती ने हंगामा करना शुरू कर दिया। ये सुन अन्य लोग भी भड़क गए।
यह भी पढ़ें – महिला अफसर का सिपाही पर आया दिल, पति को छोड़कर लिव-इन में रहने लगी साथ, फिर जो हुआ…
पीड़ित की मानें तो घरवाले सभी लोगों को समझाते रहे लेकिन वे नहीं माने। इस कारण दूल्हा भी नाराज हो गया और वहां से चला गया। दूल्हा के जाने के बाद बारात भी वहां से चली गई। दुल्हन का आरोप है कि उसी रात दूल्हे की शादी गांव के रिश्तेदार के लड़की से करा दी गई।
जोड़े में बैठी दुल्हन करती रही इंतजार
वहीं, दुल्हन के जोड़े में बैठी पीड़िता इंतजार करती रह गई। इस घटना के बाद दुल्हन के परिजन आक्रोशित और दुखी हैं। उन्होंने एसपी कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि शादी में दो सौ लोग बारात आए थे। उन्हें खिलाने-पिलाने में अच्छा खासा खर्च हो गया है। साथ ही डेढ़ लाख रुपये दहेज के तौर पर भी दिए गए थे। उनका कहना है कि कुल 6-7 लाख का नुकसान हुआ है। हालांकि, शिकायत मिलने के बाद दोनों परिवारों में समझौता कर दिया गया है।
