उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लोगों की भीड़ एक दंपती को बुरी तरह पीटती हुई नजर आ रही है। इस दौरान पुलिसवालों ने दंपती को बचाने की कोशिश की तो लोगों ने उन्हें भी पीट दिया। बताया जा रहा है कि लोगों ने बच्चा चोरी के शक में यह कार्रवाई की थी। जांच में सामने आया है कि दंपती अपने बीमार बेटे का इलाज कराने जा रहे थे, लेकिन लोगों ने उन्हें बच्चा चोर समझ लिया।
भीड़ ने पुलिस को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा: दरअसल, दंपती बिमार बच्चे को इलाज के लिए योगी रामपुरी दरगाह में ले जा रहे थे। बिमार बच्चा लगभग बेहोशी के हालत में था। तभी गांव वालों ने उन्हें पकड़ लिया। और बच्चा चोर समझकर उनकी जमकर पीटाई कर दी। जब पुलिस को इस मामले की जानकारी हुई तो वह भीड़ से दंपती को छुड़ाने घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने दंपती को अपने जीप में बिठा लिया। जिससे नाराज ग्रामीणों ने पुलिस के जीप पर भी हमला कर दिया। जो पुलिस भीड़ से दंपती को बचाने पहुंची थी, अब वही पुलिस भीड़ के बीच फस गई। लेकिन पुलिस ने भीड़ से सामना करते हुए दंपती को भीड़ के बीच से निकाल कर थाने ले गई।
15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए है। जिसमें से छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और बाकि लोगों की तलाश कर रही है। गावों वालों के खिलाफ पुलिस ने दो रिपोर्ट दर्ज किए है। एक रिपोर्ट दंपती की तरफ से दर्ज कराई गयी है तो दूसरा पुलिस ने खुद पर हमला करने का रिपोर्ट दर्ज कराई है।
https://youtu.be/2smr_NqJgTM
दरअस सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाह की वजह से लोगों की जान तक चली जा रही है। यह पहली ऐसा घटना नहीं है। बच्चा चोर अफवाह के कारण देश में कई लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन इस पर प्रशासन कंट्रोल अभी भी नही कर पा रही हैं।

