पति और ससुराल वालों से इतनी खुंदक हुई कि नव विवाहिता ने पूरे परिवार को चाय में जहर डालकर पिला दिया। चाय पीते ही 5 लोगों की हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान 2 साल के मासूम की मौत हो गई। 4 की हालत अभी नाजुक है। इनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

आरोपी महिला के देवर जितेंद्र का आरोप है कि मायके में उसकी भाभी अनीता जायसवाल का किसी के साथ प्रेम-प्रसंग था। यही वजह है कि वह ससुराल में नही रहना चाहती थी। महिला के देवर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

पति पत्नी के झगड़े में घर बर्बाद

शादी से मना किया तो लगा ली फांसी

पुलिस का कहना है कि घटना यूपी के बहराइच जिले के कोतवाली देहात के मछियाही गांव में सोमवार सुबह आठ बजे हुई। बहू ने पूरे परिवार को खत्म करने के लिए चाय में जहर मिलाकर पिला दिया। पुलिस जांच में पूरा मामला हत्या के प्रयास का निकला। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला अंकिता पत्नी पूरन जायसवाल को पकड़ लिया गया है।

पूछताछ में उसने बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। वह पति के साथ ससुराल में नहीं रहना चाहती थी। रक्षाबंधन के दिन मायके से ससुराल आई थी। साथ में, जहर भी लाई थी। अंकिता ने घर के सभी सदस्यों को सुबह चाय दी। बच्चे पहले चाय पीने लगे इसलिए उनकी तबीयत भी पहले बिगड़ी।

चाय पीकर अनीता के ससुर पंचम जायसवाल (50), देवर जितेंद्र जायसवाल (22), ननद शिवानी (8), रक्षाबंधन पर घर आई मेहमान मौसेरी ननद की बेटी सृष्टि (3) और ननद के डेढ़ वर्षीय बेटे शिवांश की हालत बिगड़ने लगी। सभी को स्थानीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान शिवांश की मौत हो गई। बाकी सभी की हालत स्थिर बताई जाती है।