महाराष्ट्र के पुणे से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक हंसता-खेलता परिवार पल में तबाह हो गया। यहां एक डॉक्टर ने अपने परिवार के लोगों की हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह घटना वरवंड इलाके की है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
दरअसल, 42 साल के पशु चिकित्सक ने पत्नी का गला घोंट दिया और दो बच्चों को कुएं में फेंक दिया। इसके बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। किसी को भी इस घटना पर भरोसा नहीं हो रहा था। कल तक तो सब ठीक चल रहा था। अचानकर एक घर से जब 4 लाशें निकली तो लोगों की आंखों से आंसू निकल पड़े।
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों की पहचान डॉ. अतुल दिवेकर (42), पल्लवी दिवेकर (39) और उनके बच्चों अद्वैत (9) और वेदांती (6) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच के अनुसार, डॉ. दिवेकर ने अपने घऱ में पहले पत्नी का गला घोंटा और फिर दोनों बच्चों को बारी-बारी से कुएं में फेंक दिया। इसके बाद वह फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि दंपत्ति के शव फंदे से लटकते हुए मिले हैं। अतुल ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसके अनुसार पत्नी उसे परेशान करती थी। वह पीड़ित था। फिलहाल पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।
दोनों के बीच अक्सर होता था झगड़ा
डॉक्टर की पत्नी टीचर थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों अक्सर झगड़ते रहते थे। इस बार भी दोनों के बीच मामूली विवाद झगड़े की वजह बन गई। वैसे दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। इन झगड़ों की वजह से डॉक्टर परेशान रहते थे। इस मंगलवाल को दोनों में एक बार फिर झगड़ा हुआ। इसके बाद गुस्से में डॉक्टर अतुल ने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों बच्चों को कुएं में फेंक दिया और फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस तरह एक परिवार उजड़ गया। डॉक्टर का सुसाइड नोट मिल गया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
