उज्जैन से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसके साथ हैवानियत की गई। यह घटना निर्भया घटना की याद दिलाती है। बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान हैं। उसके कपड़े खून से सने मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, वह अर्धनग्न अवस्था में लगभग ढाई घंटे तक सड़क पर भटकती रही मगर किसी ने उसकी मदद नहीं की। घटना की जानकारी तब हुई जब किसी ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने बच्ची को बरामद किया और उसका मेडिकल करवाया। मेडिकल में पुष्टि हुई कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस ने SIT टीम का गठन किया है। इसके अवाला पुलिस 400 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि बच्चा के साथ यह बर्बरता किसने की है।

मदद के लिए बच्ची गलियों में भटकती रही

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्ची गलियों में घूम रही है। उसने जो कपड़े पहने हैं वो खून से सन गए है। अर्धनग्न अवस्था में वह लगभग ढाई घंटे तक सड़कों पर भटकती रही मगर किसी ने उसकी मदद नहीं की। हालांकि पुलिस को बाद में बच्ची के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस बच्ची को थाने ले गई। बच्ची की हालत को देखते हुए उसे अस्पताल ले जाया गया। घटना की हर तरफ चर्चा बनी हुई है। सब यही सोच रहे हैं कि महाकाल की नगरी में किसने यह हैवानियत की है। अभी तक यह भी जानकारी नहीं मिली है कि बच्ची कहां से आई है, कौन है, उसके परिजन कहां हैं? हालांकि उसकी भाषा से समझ आ रहा है कि वह बिहार की रहने वाली है।

मेडिकल की रिपोर्ट में दुष्कर्म की बात सामने आई है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए उसे इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी ऑपरेशन किया गया है। हालांकि अभी भी वह खतरे से बाहर नहीं है।

इस मामले में एसपी सचिन शर्मा ने कहा कि सूचना मिली थी एक बच्ची मुरलीपुरा क्षेत्र में अर्धनग्न हालत में भटक रही है। उसके बाद उसे बरामद कर थाने ले जाया गया। वह कुछ भी बता पाने की हालत में नहीं थी। मेडिकल रिपोर्ट से पता चला कि उसका दुष्कर्म हुआ है। डॉक्टर्स का कहना है कि उसके प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर चोट है। इसलिए उसे इंदौर के अस्पताल भेज दिया गया। नाबालिग की हालात इस लायक नहीं है कि उससे कुछ भी पूछा जाए। अभी वह कुछ भी बता पाने की हालत में नहीं है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि वह उज्जैन की रहने वाली नहीं है। उसे उज्जैन के बारे में जानकारी नहीं है। इसलिए वह भटक रही थी। उसके कपड़े खून से सन गए थे। उसने लोगों से कुछ कहने की कोशिश की मगर शायद कोई उसकी भाषा नहीं समझ पाया। अब जांच से पता चला है कि बच्ची इलाहाबाद की रहने वाली है। वह पहले कभी उज्जैन नहीं गई थी। ऐसे में यह जांच की विषय है कि वह उज्जैन कैसे पहुंची?