कानपुर के एक प्रेमी युगल ने रेलवे ट्रैक पर एक साथ लेटकर जान दे दी। पुलिस को उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उनके आधार कार्ड से उनकी शिनाख्त हो सकी। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना दिल्ली-हावड़ा रेलवे (Delhi Howrah Track) ट्रैक पर हुई। घटना की वजह का पता नहीं चल सका।

आधार कार्ड से हुई शिनाख्त : कानपुर के महराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीपुर क्रॉसिंग के पास दो शव पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन की तो युवती के बैग से एक आधार कार्ड मिला। उसमें उसका पता कुलगांव और नाम खुशबू लिखा था। इसके जरिए उसकी शिनाख्त हो सकी। साथ में जान देने वाले युवक के दाहिने हाथ पर मयंक यादव लिखा था। वह अटवा गांव का रहने वाला था।

National Hindi News, 4 October 2019 LIVE Updates: दिन भर की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दोपहर में हुई घटना : एसओ मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे उन्हें इसकी सूचना मिली। वह मौके पर गए तो दोनों शवों की पहचान कराने के बाद उनके परिजनों का पता लगाया। उनको जानकारी दी। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मामले की वजह का पता लगाया जा रहा है।

दो वर्ष से था प्रेम संबंध : युवक ने अपने हाथ की एक उंगली में अंंगूठी पहन थी। इसमें खुशबू लिखा हुआ था। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच दो वर्ष से प्रेम संबंध था। इनकी जातियां अलग-अलग थीं। आशंका है कि घर वालों ने इसी आधार पर आपत्ति की होगी। इसीलिए इन लोगों ने आत्महत्या कर ली, हालांकि घर वाले इस पर कुछ बोल नहीं रहे हैं।