उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में उस आरोपी शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसने 11 साल के एक मुस्लिम छात्र को हिंदू बच्चों से थप्पड़ लगवाए थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद आरोपी शिक्षिका की खूब आलोचना हुई थी। लोगों ने शिक्षिका के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की थी। इतना ही नहीं, आरोपी महिला को ड्यूटी से निलंबित भी कर दिया गया है। यह घटना 26 सितंबर को हुई थी। महिला शिक्षका पर आरोप है कि जब कक्षा 5 के एक छात्र ने उनके सवाल का जवाब नहीं दिया को उन्होंने कथित तौर पर एक मुस्लिम साथी छात्र से लड़के को थप्पड़ मारने के लिए कहा।

जानकारी के अनुसार, छात्र पहाड़ा नहीं सुना पाया था। घरवालों को मामले की जानकारी तब हुई जब पीड़ित छात्र ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया। वह स्कूल जाने से मना करने लगा। इस कारण वह डिप्रेशन का शिकार हो गया। इसके बाद लड़के के माता-पिता ने उससे कारण पूछा तो उसने सारी बात बताई। इसके बाद 27 सितंबर को शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

जांच के बाद पुलिस ने 28 सितंबर को शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही स्कूल के अधिकारियों ने उसे ड्यूटी से निलंबित कर दिया। यह मामला महिला शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के एक महीने बाद आया। यह मामला एक प्राइवेट स्कूल का था। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा रो रहा है औऱ उसे अन्य छात्र बारी-बारी से थप्पड़ मार रहे हैं। जबकि शिक्षिका वहां खड़ी होकर यह सब देख रही है।

जानिए वायरल वीडियो में क्या है

आरोपी महिला टीचर का नाम तृप्ता त्यागी है। वायरल वीडियो में छात्र एक रोते हुए बच्चे को एक-एक करके थप्पड़ मारते हैं। त्यागी को कैमरे के बाहर एक आदमी से यह कहते हुए सुना जाता है: “मैंने तो घोषणा कर दिया, जितने भी मुसलमान बच्चे हैं, इनके वहां चले जाओ…” इसके बाद वह आगे बढ़ती हैं। फिर, जैसे ही एक बच्चा लड़के को मारने के बाद बैठता है, त्यागी उससे कहती हैं: “क्या तुम मार रहे हो? ज़ोर से मारो ना (तुम उसे इतने हल्के से क्यों मार रहे हो? उसे ज़ोर से मारो)।”

वह फिर पूछती है, “चलो और किसका नंबर है (किसकी बारी है)?” जैसे ही लड़का रोता है, त्यागी कहती हैं: “अबकी बार कमर पे मारो… चलो… मुँह पे ना मारो अब मुँह लाल हो रहा है… कमर पे मारो सारे (उसकी कमर पर मारना शुरू करो… उसका चेहरा लाल हो रहा है, उसे मारो)।”