मध्य प्रदेश के रीवा में एक सब-इंस्पेक्टर ने अपने सीनियर अधिकारी पर गोली चला दी। गोली लगने से वरिष्ठ अधिकारी घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों में ट्रांसफर को लेकर विवाद चल रहा था। सब-इंस्पेक्टर अपने तबादले को लेकर परेशान था। कहा जा रहा है कि जब उसने गोली चलाई तो वह शराब के नशे में था। उसके पास सर्विस बंदूक के अवाला एक औऱ पिस्टल थी। अधिकारी को गोली मारने के बाद वह थाने के अंदर चला गया और सरेंडर करने से इनकार कर दिया।

गोली चलने की आवाज सुनकर थाने में हड़कंप मच गया। फौरन अधिकारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गोली चलाते समय शराब के नशे में था आरोपी

दरअसल, रीवा में कथित तौर पर पुलिस विभाग में तबादले को लेकर हुए विवाद के बाद सिविल लाइन थाने में इंस्पेक्टर बीआर सिंह ने अपने सीनियर अधिकारी हितेश्वर नाथ शर्मा पर गोली चला दी। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने जब थाना प्रभारी पर गोली चलाई तब वह शराब के नशे में था। वहीं घटना के बाद आरोपी ने खुद को थाने में बंद कर लिया और सरेंडर करने से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के परिजनों को बुलाया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन हैरान थे। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि सब-इंस्पेक्टर ऐसा घटना को अंजाम दे सकता है।

दो पिस्तौल के साथ गिरफ्तार हुआ आरोपी

फिलहाल सिंह को दो पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया है। एक उसकी सर्विस बंदूक है और दूसरी निजी लाइसेंसी पिस्टल है। आरोपी ने अचानक अधिकारी पर तीन गोलियां दाग दीं। इस बारे में पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि आरोपी पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फरीदाबाद में SPO की पत्थर से कुचल कर हत्या

फरीदाबाद में विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। SPO का नाम मोहन लाल है, वे 42 साल के थे। घटना सूरजकुंड इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि जब उन पर हमाल हुआ तो वे ड्यूटी पर तैनात थे। उसी वक्त कथित तौर पर एक युवक ने उनकी हत्या कर दी। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह मामला तब सामने आया जब चाय बेचने वाले ने विशेष पुलिस अधिकारी को घायल अवस्था में खून से लथपथ देखा।