महिला दिवस के मौके पर आज हम बात करेंगे एक ऐसी बहादुर आईपीएस अधिकारी की जिनका नाम ईमानदार अधिकारियों की लिस्ट में शुमार है। D Roopa Moudgil को D. Roopa के नाम से जाना जाता है। कर्नाटक के Devanagere में जन्मीं D. Roopa ने अपना ग्रेजुएशन Kuvempu University से किया जहां उन्हें गोल्ड मेडल भी हासिल किया। इसके बाद उन्होंने साइकोलॉजी विषय में एमए बैंगलुरू यूनिवर्सिटी से किया।
शुरू से पढ़ाई-लिखाई में होनहार D. Roopa ने साल 2000 में यूपीएसी की परीक्षा पास की और 43वां रैंक हासिल किया। अपनी ट्रेनिंग बैच में उन्होंने 5वाां स्थान हासिल किया था। D. Roopa धारवाड़, गडक, बिदर और यगगिर जिले की पुलिस अधीक्षक भी रह चुकी हैं। प्रशासनिक सेवा के दौरान आईपीएस D. Roopa अपने काम की वजह से काम सुर्खियों में रहीं।
उमा भारती को किया गिरफ्तार
बीजेपी की फायर ब्रांड नेता कही जाने वालीं उमा भारती कि गिरफ्तारी के वक्त डी रूपा काफी सुर्खियों में आई थीं। दरअसल 15 अगसत 1994 को कर्नाटक के हुबली शहर में ईदगाह पर उमा भारती ने कथित रूप से झंडा फहराया था। करीब 10 साल बाद उमा भारती के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। उस वक्त उमा भारती मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं। हालांकि उस वक्त किसी सीएम को गिरफ्तार करना इतना आसान काम नहीं था। डी. रूपा उमा भारती को गिरफ्तार करने के लिए हुबली शहर से भोपाल पहुंची थीं और खास बात यह है कि बिना किसी को भनक लगे डी. रूपा ने सीधे उनके बंगले में जाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
खोली थी शशिकला की पोल
बेंगलुरु में डीआईजी (जेल) रहते हुए रूपा ने शशिकला को मिल रहे वीआईपी ट्रीटमेंट की पोल खोली थी। उन्होंने अपने बॉस DGP के सत्यनारायण राव पर काम में बाधा डालने का भी आरोप भी लगाया। उस समय कहा गया था कि तत्कालिन एआईएडीएमके नेता शशिकला को जेल के नियमों से अलग विशेष सुविधाएं दी जा रही है। कहा गया था कि शशिकाल को जेल में अलग रसोइ और रसोइया भी मिला था। इसका भंडाफोड़ डी. रूपा ने ही किया था।
बी.एस येदियुरप्पा से टकरा गईं
बेंगलुरू में DCP रहते हुए रूपा ने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा सहित ढेरों VVIP लोगों की सेवा में नियुक्त पुलिसकर्मियों को हटाने को लेकर भी ख्याति बटोरी। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के काफिले में गैर सरकारी ढंग से शामिल होने वाली गाड़ियों को भी हटवा दिया था।
पुलिस सर्विसेज के अलावा डी. रूपा एक बेहतरीन ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर हैं। इसके साथ ही इन्होंने भारतीय संगीत की ट्रेनिंग भी ली है। रूपा ने बयालाताड़ा भीमअन्ना नामक कन्नड फिल्म में एक प्लेबैक सिंगर के रूप में गीत भी गाया है। इन सबके साथ रूपा एक बेहतरीन शार्प शूटर रही हैं तथा शूटिंग में कई पुरस्कार भी जीते हैं। 2003 में रूपा की शादी मुनीश मुद्गील से हुई। मुनीश एक आईएएस अफसर हैं। रूपा की छोटी बहन रोहिणी दिवाकर भी 2008 बैच की आईआरएस ऑफिसर हैं।

