अजमेर के भीलवाड़ा में दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। बिश्नोई मोहल्ला में एक बेटा ही अपनी मां की जान का प्यासा बन गया। 25 साल साल के इस आरोपी ने अपनी मां को जान से मार डाला। उसने अपनी मां के ऊपर 80 से अधिक बार चाकू से हमला किया, जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई।
असल में महिला अपने भाई के घर शादी में जाना चाहती थी। वह अपने भाई के घर की शादी में शामिल होना चाहती थी। उसने यह बात अपने बेटे को बताई मगर बेटे मां की बात सुनकर उखड़ गया। उसे मां की बात पंसद नहीं आई। वह नहीं चाहता था कि उसकी मां अपने भाई के घर शादी में शामिल होने जाए। बेटे के मना करने के बाद भी महिला अपने भाई के घर जाने की सारी तैयारी कर ली। बेटा इस बात से नाराज हो गया और मां से बहस करने लगा। इसके बाद उसने चाकू उठाया और मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। आरोपी का नाम सुनील है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 55 साल की मंजू का पति शंकर लाल बाजार गया हुआ था। इसी बीच मंजू मायके जाने के लिए अपना बैग पैक रही थी। तभी महिला का बेटा सुनील उसके पास आया और उसने मां को शादी में जाने के लिए मना किया। मंजू अड़ी रही और शादी में जाने के लिए तैयार हो गई। महिला ने कहा कि उसका समारोह में शामिल होना जरूरी है।
इस बात से सुनील ने अपना आपा खो दिया। वह रसोई में गया और चाकू लेकर आ गया। मां-बेटे के बीच शादी में शामिल होने के नाम पर तीखी बहस हुई और सुनील ने अपनी मां को चाकू से मार डाला। मां की हत्या करने के बाद आरोपी सुनील वहां से फरार हो गया।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि सुनील ने अपनी मां के ऊपर 80 से अधिक बार हमला किया है। हमने वह चाकू भी बरामद कर लिया है जिससे सुनील ने अपनी मां को चाकू मारा था।
आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां उसे जेल की सजा सुनाई गई। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना दहल गया, जिस बेटे को मां ने पाल-पोसकर कर बड़ा किया उसने मां की जान लेने से पहले एक बार भी नहीं सोचा। बेटे ने अपनी झूठी शान और जिद में जन्म देने वाली मां की ही हत्या कर दी।